हॉट ऑन वेब

महिला को देख ‘गंदी’ हरकत करने लगा युवक, पहले तो महिला ने किया मना, फिर…

महाराष्ट्र के ठाणे में एक युवक को महिला के साथ अश्लील हरकत करना भारी पड़ गया।

2 min read
Aug 28, 2018
omg
महिला को देख 'गंदी' हरकत करने लगा युवक, पहले तो महिला ने किया मना, फिर...

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के ठाणे में एक युवक को महिला के साथ अश्लील हरकत करना भारी पड़ गया। महिला ने युवक को ऐसा सबक सिखाया, जो उसे जिंदगीभर याद रहेगा। महिला ने बताया कि उसने युवक को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद मैंने उसे सबक सिखाया। बता दें, महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।

किचन में खाना बना रही थी महिला, युवक ने की घिनौनी करतूत

दरअसल, महिला अपने घर के किचन में खाना बना रही थी। इसी दौरान इलाके का ही रहने वाला आरोपी युवक विक्रम महिला के किचन के सामने पेशाब करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसने अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। महिला के कई बार समझाने के बाद भी वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया तो महिला ने उसे सबक सिखाने की सोची।

डाल दिया खौलता हुआ तेल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला ने विक्रम को सबक सिखाने के लिए उसके उपर खौलता हुआ तेल डाल दिया। बताया जा रहा है कि उसके हाथ और कंधे पर चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। विक्रम को आईपीसी की धारा के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि विक्रम ने भी महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

रोज सामने आ रहे महिलाओं के खिलाफ अश्लील हरकतों के मामले

बता दें, महिला के साथ अश्लील हरकतों के रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। बीते दिनों मुंबई की एक महिला पत्रकार ने आॅटो ड्राइवर की घिनौनी करतूत को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। महिला ने बताया था कि आॅटो ड्राइवर उसे देखकर हस्तमैथुन करने लगा। यही नहीं वह उसकी आंखों में देखता रहा और अपनी पैंट भी उतार दी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया था। हालांकि, अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Published on:
28 Aug 2018 03:23 pm