9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘वो मुझे अपने साथ ले जाती थी और मेरे साथ…’ 14 साल की बच्ची की ये बातें सुनकर सन्न रह गई पुलिस

पुलिस ने जब बच्ची का बयान दर्ज किया तो सन्न रह गई। बच्ची ने बताया कि कैसे उसकी जिंदगी जहन्नुम बना दी गई।

2 min read
Google source verification
girl raped

'वो मुझे अपने साथ ले जाती थी आेर मेरे साथ...' 14 साल की बच्ची की ये बातें सुनकर सन्न रह गई पुलिस

नई दिल्ली: खेलने-कूदने आैर पढ़ाई-लिखाई की उम्र में 14 साल की बच्ची ने अपने गरीब परिवार की आर्थिक मदद करने की सोची। इसी वजह से उसने अपनी सारी खुशियों को दरकिनार करते हुए एक घरों में साफ-सफाई का काम करने का मन बनाया। सब सही चल रहा था, लेकिन अचानक एक महिला आती है आैर उसके पिता को मोटी रकम का लालच देकर उसकी मासूम बेटी को अपने साथ ले जाती है। इस बच्ची को अब पुलिस ने छुड़ा लिया है। पुलिस ने जब बच्ची का बयान दर्ज किया तो सन्न रह गई। बच्ची ने बताया कि कैसे उसकी जिंदगी जहन्नुम बना दी गई।

घरेलू काम के बहाने करवाती थी देह व्यापार का धंधा


दरअसल, पंजाब के पटियाला में पुलिस ने गरीब परिवारों को पैसे का लालच देकर उनकी बच्चियों को घरेलू काम के बहाने ले जाकर देह व्यापार कराने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह बच्चियों को हिमाचल प्रदेश और दूसरे राज्यों में ले जाकर वहां ग्राहकों के सामने पेश करता था। पुलिस ने एक पीड़ित बच्ची के बयान पर कार्रवाई करते हुए गिरोह की एक महिला मेंबर समेत बच्ची के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां दोनों को दो दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

'वो मुझे अपने साथ ले जाती थी आेर मेरे साथ...'

बच्ची ने आपबीती सुनाई हुए बताया कि ''वो मुझे अपने साथ ले जाती और फिर वहां पर मेरे साथ गलत काम करावाती थी। मना करती थी तो वो मुझे मारती—पीटती थी। रोज अलग—अलग लोग आते थे और मेरे साथ गलत काम करते थे।''

परिवार की मदद के लिए लोगों के घरों में काम करती थी बच्ची

डीएसपी सिटी वन योगेश के मुताबिक, बच्ची ने बयान दिया है कि वह पांच भाई-बहनों में से सबसे बड़ी है। परिवार काफी गरीब और मां पिछले काफी समय से बीमार रहती है। इस वजह से पिता ने मां को बाकी भाई बहनों के साथ यूपी वापस भेज दिया, लेकिन वह पटियाला में ही रहकर लोगों के घरों में काम करती थी, ताकि परिवार की आर्थिक मदद कर सके। करीब दो महीने पहले आर्केस्ट्रा में काम करने वाली पटियाला की नंदिनी और बडूंगर निवासी लवप्रीत ने उसके पिता को उनके पास काम करने के बदले हर महीने 30 हजार रुपए देने की बात कही और अपने साथ ले गई थी। यहां से बच्ची को मनाली भेज दिया गया, जहां जबरदस्ती जिस्मफरोशी कराती थी।

महिला सहित पिता पर भी दर्ज हुआ केस

पुलिस के मुताबिक, नंदिनी व बच्ची के पिता को तो गिरफ्तार कर लिया है, जबकि लवप्रीत अभी फरार बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए नंदिनी समेत पीड़ित बच्ची के पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।