9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिसे प्रेमी समझ 15 सालों से संबंध बना रहा थी लड़की, हकीकत जानकर खिसक गई पैरों तले जमीन

मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की की बहन ने उसे देखा। आरोपी के खिलाफ बाल सुरक्षा कानून के तहत केस दर्ज किया गया।

2 min read
Google source verification
Indonesian man Accused of Kept Girl as Sex Slave for 15 Years

जिसे प्रेमी समझ 15 सालों से संबंध बना रहा थी लड़की, हकीकत जानकर खिसक गई पैरों तले जमीन

नई दिल्ली। इंडोनेशिया के जकार्ता में 83 साल के एक बुजुर्ग की शर्मनाक करतूत सामने आई है। इस बुजुर्ग ने अपनी बेटी की उम्र की लड़की को झांसे में लेकर 15 सालों तक उसका यौन शोषण किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की की बहन ने उसे देखा। आरोपी के खिलाफ बाल सुरक्षा कानून के तहत केस दर्ज किया गया। उसे 15 साल की सजा सुनाई जा सकती है।

प्रेमी की आत्मा होने का दिया झांसा, फिर...

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुलावेसी के पुलिस चीफ मोहम्मद इकबाल अलुकडुसी ने बताया कि आरोपी बुजुर्ग इकबाल की उम्र 83 साल है। उसने 2003 में लड़की को तब किडनैप कर लिया था, जब वह 12 साल की थी। इकबाल ने लड़की को बताया कि उसके अंदर उसके प्रेमी की आत्मा प्रवेश कर गयी है। शुरू में तो लड़की नहीं मानी, लेकिन बाद में वह इकबाल के झांसे में आ गयी।

झांसे में आते ही शुरू किया गंदा काम

जैसी ही लड़की को उसकी बातों पर भरोसा हो गया, वह अपने अंदर उसके प्रेमी की आत्मा की बात कहकर लड़की से संबंध बनाने लगा। वह पिछले 15 सालों से लगातार लड़की को अपनी हवस का शिकार बना रहा था आैर लड़की उसे अपना ब्वाॅयफ्रेंड मान रही थी। इस दौरान इकबाल, लड़की को अपने पास ही छिपाकर रखे था। वह उसे कहीं बाहर नहीं जाने देता था।

लड़की की बहन ने दी पुलिस को जानकारी

जानकारी के मुताबिक, लड़की 2003 में लापता हो गई थी। बीते रविवार को लड़की की बहन ने उसे एक जगह देख लिया। उसने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस जाल बिछाकर मौके पर पहुंची आैर पीड़ित लड़की आैर बरामद करते हुए आरोपी बुजुर्ग को अरेस्ट कर लिया। बुजुर्ग ने लड़की के साथ पिछले 15 सालों से यौन शोषण की बात कबूल की है। उसके खिलाफ बाल सुरक्षा कानून के तहत केस दर्ज किया गया। आरोप साबित होने पर उसे 15 साल की सजा सुनाई जाएगीं।