26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने पहुंची थी बहन, नशे में धुत भाभी की ये बात सुनकर खिसक गई पैरों तले जमीन

मध्य प्रदेश के शहडोल में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर उसे अपने घर के बगीचे में दफना दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 28 Aug 2018, 11:41 AM IST

omg

रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने पहुंची थी बहन, नशे में धुत भाभी की ये बात सुनकर खिसक गई पैरों तले जमीन

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक महिला के बेहद खौफनाक चेहरे का खुलासा हुआ है। दरअसल, रक्षाबंधन के दिन एक बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने उसके घर पहुंची थी। यहां उसकी भाभी नशे में धुत थी। जब उसने अपने भाई के बारे में पूछा तो उसने नशे की हालत में वो बातें बताई, जिसे सुनकर बहन के पैरों तले जमीन खिसक गई।

एक महीने से लापता था भाई


जानकारी के मुताबिक, शहडोल के ग्राम खमरिया में रहने वाला लखन सिंह करीब एक महीने से लापता था। 26 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन लखन की बहन फूलबाई भाई को राखी बांधने के लिए उसके घर पहुंची। जब वह घर पर नहीं मिला तो अपनी भाभी दुर्गा सिंह से भाई के बारे में पूछताछ की।

नशे में धुत भाभी की ये बातें सुनकर उड़ गए होश


भाभी नशे में धुत थी और उसने फूलबाई को ऐसी बात बताई, जिसे सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। दुर्गा ने बताया, ''मैंने लखन की हत्या कर दी है और उसकी लाश को बगीचे में दफना दिया है।'' अपनी भाभी के मुंह से ऐसी बातें सुनकर फूलबाई के होश उड़ गए। उसने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी।

चरित्र पर शक करता था, इसलिए मार दिया


मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्गा सिंह से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया, ''लखन मेरे चरित्र पर शक करता था, रोज मुझे मारता—पीटता था। मैं उसकी इन हरकतों से परेशान हो चुकी थी। इसलिए उसको मौत के घाट उतार दिया।'' पुलिस ने जब उससे लाश के बारे में पूछा तो उसने बताया कि घर के बगीचे में ही कब्र खोदकर उसे दफना दिया है। बता दें, जब पुलिस महिला की निशानदेही पर मौके पर पहुंची तो वहां पर मक्के की फसल उगी थी। जब पुलिस ने खुदाई करवाई तो वहां से लखन की लाश बरामद हुई। पुलिस ने दुर्गा सिंह को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले रामलाल को भी शक के आधार पर गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।