हॉट ऑन वेब

Video: फेस मास्क की जगह पहनी महिलाओं की अंडरवियर! धक्के मारकर प्लेन से उतारा

कई लोग फेस मास्क को गलत तरीके से पहन रहे हैं, तो कुछ ऐसे भी हैं जो बिना मास्क के ही सार्वजनिक स्थानों पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं। एक शख्स ने मास्क की जगह महिलाओं के अंडरवियर को पहनने के कारण प्लेन में सफर करने जा रहा था। लेकिन एयरलाइंस कंपनी ने उस शख्स को फ्लाइट से धक्के मारकर प्लेन से नीचे उतार दिया।

2 min read
wear ladies underwear as face mask

नई दिल्ली। पूरी दुनिया महामारी कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है। कई देशों में कोविड-19 के ओमीक्रॉन वेरिएंट (Covid-19 Omicron Variant) ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। कोरोना के खिलाफ लोगों को मास्क पहने, दूरी बनाए रखने और साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखने के लिए कहा जा रहा है। ऐसे बहुत से लोग हैं जो आज भी फेस मास्क को लेकर गंभीर नहीं है। मास्क नहीं लगाने पर कई सार्वजनिक जगहों पर नो एंट्री का बोर्ड लगा हुआ है। कई लोग फेस मास्क को गलत तरीके से पहन रहे हैं, तो कुछ ऐसे भी हैं जो बिना मास्क के ही सार्वजनिक स्थानों पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक शख्स ने मास्क की जगह महिलाओं के अंडरवियर को पहनने के कारण प्लेन में सफर करने जा रहा था। लेकिन एयरलाइंस कंपनी ने उस शख्स को फ्लाइट से धक्के मारकर प्लेन से नीचे उतार दिया।

अंडरवियर पहनकर फ्लाइट में बैठा
एक रिपोर्ट के अनुसार, यह अनोखा घटना अमेरिका के यूनाइटेड एयरलाइंस की है। जहां पर एडम जीन नाम (Adam Jenne) का एक शख्स बिना मास्क के विमान में सफर करने जा रहा था। चेहरे पर मास्क नहीं होने के कारण इसके बारे पूछा गया तो वह बहस करने लगा। उसे कहा गया कि बिना मास्क आप यात्रा नहीं कर सकते है। इसके बाद एडम ने मास्क की जगह अपने चेहरे पर लेडीज अंडरवियर लगा लिया।

धक्के मारकर प्लेन से उतारा
एडम जीन ने अपने चेहरे को महिलाओं की अंडरवियर ढ़क लिया। लेकिन एयरलाइंस ऐसा करने से रोका। आरोप कहा कि उसके पास फेस मास्क नहीं है इसलिए उसने ऐसा किया है। बातचीत बहस में बदल गई और बाद में आरोपी को धक्के मारकर प्लेन से नीचे उतार दिया गया है। एयरलाइन द्वारा जारी किए गए बयान में भी यही कहा गया है कि मास्क के नियमों का पालन नहीं करने पर यात्री को फ्लाइट से उतारा गया है।

कंपनी ने लगाया आजीवन प्रतिबंध
कोविड—19 गाइडलाइंस के तहत विमान में सवार होने वाले हर लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है। आरोपी एडम जेन ने मास्क पहनने की जगह लाल रंग का लेडीज पैंटी पहन लिया। उनके साथ में बैठै यात्रियों को देखकर काफी परेशानी होने लगी। एडम जेन का नाक और चेहरा लाल रंग के पैंटी से ढंका हुआ था। यह शख्स अपनी अजीबोगरीब हरकत के कारण इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एयरलाइंस कंपनी ने आरोपी शख्स पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है। आरोपी शख्स ने अपनी तुलना क्रांतिकारी रोजा पार्क्स से की है।

Published on:
18 Dec 2021 03:02 pm
Also Read
View All