
नई दिल्ली। जब भी कोई किसी की मदद के लिए हाथ बढाता है तो सामने वाला शख्स बड़े ही अदब के साथ शुक्रिया कहता है। यही तहजीब अब जानवरों ( Animals ) में भी देखने को मिल रही है। दरअसल एक बंदर ( Monkey ) को खाने के लिए एक शख्स ने संतर दिया। इसके बदले में बंदर ने ऐसा थैंक यू कहा कि हर कोई तारीफ करने लगा।
पुनीत अग्रवाल ने यह फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, ‘ये लवली स्माइल थैंक यू कहने के लिए थी।’ दरअसल एक तस्वीर में बंदर को संतरा ( Orange ) दिया जा रहा है। वहीं दूसरी तस्वीर में ही बंदर हंस कर थैंक यू कह रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये फोटो लोगों को काफी पसंद आई।
बंदर के इस खास अंदाज को देख लोग खुश हो उठे। सोशल मीडिया ( Social Media ) पर हर कोई बंदर की वाहवाही कर रहा है। यह फोटो जितनी तेजी के साथ वायरल हुआ उतनी ही तेजी के साथ इसे सोशल मीडिया की दुनिया में जमकर शेयर भी किया जा रहा है।