हॉट ऑन वेब

गजब! सिर पर रखकर एक मिनट में तोड़े 42 नारियल, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें खतरनाक वीडियो

केवी सैदालवी ने सिर पर रखकर एक मिनट में 42 नारियल फोड़ डालकर रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उनका ये वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है। उनका नारियल फोड़ने का उनका अंदाज भी बेहद निराला है।

2 min read
KV Saidalavi

इंसान लगन और जज्बे के साथ कई बार ऐसे कारनामे कर गुजरता है जिसके बारे में कभी कल्पना भी नहीं गई हो। ये लोग दुनियाभर में अपने अनोखे काम की वजह से जाने जाते है। यूं तो लोग बमुश्किल एक नारियल तोड़ते पाते हैं। लेकिन आज आपको एक शख्स के बारे में बताने जा रहे है जो एक मिनट में कई दर्जनों नारियल तोड़ देता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी इस आदमी ने जमीन या पत्थर पर रखकर नहीं बल्कि सिर पर नारियल तोड़े। इस शख्स ने एक मिनट में 42 नारियल तोड़ने का रिकॉर्ड बनाया है। उनका यह कारनामा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको देखकर लोग काफी हैरान है।


गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसका एक वीडियो शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है इस वीडियो में उनका नारियल फोड़ने का अंदाज निराला है। मैदान पर एक बड़ा सा सर्कल बनाकर 6 लोगों बिठा रखा है। हर किसी के सामने बहुत सारे नारियल रखे हुए है। इसके बाद एक एक कर हर कोई अपने सिर पर नारियल रख रहा है। इसके बाद केवी सैदालवी नानचाकू की मदद से नारियल फोड़ना शुरू करते है। देखने में यह वीडियो काफी रोमांचित कर रहा है।


इस वीडियो में नारियल फोड़ने के बाद वह अनानास को काटते हुए नजर आ रहे है। एक लंबी सी लाइन में बहुत सारे लोग अपने सिर पर अनानास रखकर बेठे हुए है। वह हाथ में तेज धारवाली तलवार से इनको काट रहे है। मात्र 30 सेकंड में वह 75 अनानास को काट देते हे। इसके बाद वह अपने एक पैर से 30 सेकंड में 36 पाइन बोर्ड को तोड़ते नजर आ रहे है।

यह भी पढ़ें- कोबरा को पकड़ने के बाद शख्स करने लगा Kiss, फिर जो हुआ उसे देख आप हो जाएगें हैरान


आपको बता दें कि केवी सैदालवी एक पेशेवर मार्शल आर्टिस्ट हैं। वह 30 साल से यह कारनामा करते आ रहे है। वह खेल को बढ़ावा देने के हमेशा कुछ न कुछ नया करते रहते है। वो कराटे, कुंग फू, ताइक्वांडो और कलारी सहित कई चीज़ों के एक्सपर्ट हैं।

यह भी पढ़ें- भारत के इस गांव के अधिकतर लोग हैं यूट्यूबर, हर महीने कमाते हैं इतने रुपए

Published on:
02 Oct 2022 02:37 pm
Also Read
View All