सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। दरअसल इस तरह की तस्वीरों में पहली बार में आपको कुछ और दिखाई देता है, लेकिन जैसे-जैसे आप इस तस्वीर को गौर से देखते हैं तो आपको तस्वीर के अंदर तस्वीरें भी नजर आती हैं।
ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरों इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं। दरअसल जब भी हम कोई अजीब तरह की तस्वीर देखते हैं, तो हमारी निगाहें उस पर टिक जाती है। ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें अकसर हमारे दिमाग के साथ खेलती हैं। क्योंकि इस तरह की तस्वीरों में पहली बार में हमें कुछ और दिखता है लेकिन जैसे-जैसे हम इस तस्वीर को गौर से देखते हैं इस तस्वीर में छिपे और रंग-आकार भी हमें दिखने लगता है। या यूं कहें एक तस्वीर के अंदर कई तरह के मैसेज छिपे होते हैं। ये आप पर निर्भर करता है कि आप कितनी जल्दी इस पहेली वाली तस्वीर को सुलझा लेते हैं। ऐसी ही एक तस्वीर दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया वायरल हो रही ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर में कुल 13 चेहरे छिपे हुए हैं। आमतौर पर पहली बार में लोगों को सिर्फ चार ही नजर आते हैं। लेकिन जैसे-जैसे लोग इस तस्वीर पर गौर करते हैं तो नए चेहरे भी नजर आने लगते हैं।
यह भी पढ़ें - 42 डिग्री की गर्मी में खाना डिलीवर करने पहुंचा टीचर, भावुक हुए यूजर्स ने इतने लाख रुपए की मदद
न सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें लोगों को उलझाकर रखी है। जिनका दिमाग थोड़ा शार्प होता है तो ऐसे उलझे हुए सवालों का जवाब जल्द दे देते हैं, लेकिन कुछ लोगों के ऑप्टिकल इल्यूजन वाली फोटो समझ ही नहीं आती।
इस पेटिंग में कुल 13 चेहरे छिपे हुए हैं। इस तस्वीर को देखकर बड़े-बड़े समझदार कंफ्यूज हो रहे हैं। आपको इस पेटिंग में बने सभी चेहरों को ढूंढना है। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि तस्वीर को दर्जनों बार गौर से देखने के बाद भी लोग सभी 13 चेहरों को ढूंढ नहीं पा रहे।
4 चेहरे आसानी दिख जाते हैं
ज्यादातर लोगों के पहली बार में सिर्फ चार चेहरे ही इस तस्वीर में देखने को मिलते हैं। दरअसल ये चार चेहरे पहले दिखने की वजह है कि ये चेहरे बड़े हैं। उनका स्थान चट्टानों और घास के बीच में है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमारी आंखें उन वस्तुओं को पकड़ती हैं जो पहले केंद्र में होती हैं और जो आकार में बड़ी होती हैं।
इसके बाद आपको तीन और चेहरे नजर आएंगे, पहले के चार चेहरों के मुकाबले थोड़े छोटे हैं। ये चेहरे संकरे हैं और झाड़ियों और शाखाओं के बीच छिपे हुए हैं।
ऐसे करते-करते आप सभी 13 चेहरों को पहचान लेंगे। कुछ चेहरे इस तस्वीर में काफी छोटे हैं, जिन्हें ढूंढने के लिए आपको अपनी आंखों के साथ दिमाग का भी इस्तेमाल करना होगा।
यह भी पढ़ें - अजीब जॉब ऑफर! एडल्ट वीडियो देखने के हर घंटे मिलेंगे 1500 रुपए, दो दिन में 31 हजार आए आवेदन