हॉट ऑन वेब

Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपी है एक महिला, दम है तो 6 सेकेंड में खोज कर दिखाएं

इंटरनेट पर अगर आप समय बिताते हैं तो इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें यहां काफी पसंद की जा रही हैं। आपने भी इस बात पर गौर किया होगा। इस तरह की तस्वीरें ना सिर्फ दिमागी कसरत कराती हैं, बल्कि आपके व्यक्तित्व के राज भी खोलती हैं।
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2022, 3:22 PM IST
Optical Illusion Find Hidden Woman In Puzzle Photo
Optical Illusion Find Hidden Woman In Puzzle Photo

दिमाग को घूमा देने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं, क्योंकि ये पहली नजर में आंखों को भ्रमित करने का काम करती हैं। इन तस्वीरों में जो दिखाई देता है असल में वो होता नहीं है और जो होता नहीं वो उसका भ्रम होता है। ऐसी ही एक तस्वीर हम आपके साथ साझा कर रहे हैं, जिसमें आपको चुनौती का जवाब देना है और वो भी एक तय समय के अंदर।

ऑप्टिकल भ्रम वाली तस्वीरों में कोई न कोई चीज छिपी होती है जिनको खोजना बेहद कठिन होता है। इन तस्वीरों में छिपी चीजों को खोजने में अधिकतर लोग फेल हो जाते हैं।

ऐसी ही एक तस्वीर है जिसमें आपको चट्टानें और पहाड़नुमा आकृतियां दिखाई दे रही होंगी। खास बात यह है कि, इन चट्टानों के बीच एक महिला छिपी हुई है। इस महिला को भी ही खोजकर आपको बताना है।

यह भी पढ़ें - Optical Illusion: देखते हैं कितना अच्छा है आपका IQ लेवल, 10 सेकेंड में ढूंढकर दिखाएं इस तस्वीर में छिपी 8 चीजें

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली इस तस्वीर को देखकर लोग कन्फ्यूज हो गए हैं। इस फोटो में एक महिला हमारी आंखों के सामने ही बैठी है, लेकिन आसानी से नजर नहीं आ रही है। अगर आपके पास बाज की नजर है, तो आप महिला को आसानी से खोज सकते हैं।

ज्यादातर लोगों को फोटो में महिला नहीं दिखाई दे रही है और खोज-खोजकर परेशान हो गए हैं। अगर आप इस महिला को महज 6 सेकेंड में खोज निकालते हैं तो ये साबित होता है कि, आपके पास भी बाज जैसी नजरें हैं। आप चीजों को बारीकी से देखने का दम रखते हैं और लोगों को भी जल्दी परख लेते हैं।

इससे आपके व्यक्तित्व और सोच की झलक भी दिखाई देती है। इस तस्वीर से हमारे दिमाग की अच्छी खासी कसरत हो जाएगी। अगर आप किसी का आईक्यू लेवल टेस्ट लेना चाहते हैं, तो उसके लिए यह तस्वीर बिल्कुल सटीक है।

अब बात करहते हैं इस सवाल के जवाब की। अगर अब तक आपको इस तस्वीर में महिला दिखाई नहीं दी है। तो इस काम में हम आपकी मदद कर देते हैं। दरअसल फोटो में दाहिनी ओर आपको महिला बैठी दिखाई देगी। लाल रंग के गोले में भी आप इस महिला को देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Optical Illusion: तस्वीर में दिख रहे चार ग्लास में से किस में हैं सबसे ज्यादा पानी, सही जवाब देने में 99 फीसदी हुए फेल

Published on: