हॉट ऑन वेब

मौत के आगे डांस करने का ये वीडियो हो रहा वायरल, देखने वाले थाम के बैठें जिगर

इस वीडियो में तड़तड़ाहट गोलियां चल रही हैं बमबाजी हो रही है लेकिन कुछ लोग इन्हीं गोलियों की आवाज पर मगन होकर नाच रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2018, 4:11 PM IST
palestine peace activist dance video viral on social media
मौत के आगे डांस करने का ये वीडियो हो रहा वायरल, देखने वाले थाम के बैठें जिगर

यरूशलम। आपके पीछे जब मौत तांडव कर रही हो तो आपक्या करेंगे, आपके चारों तरफ आंसू गैस और बम की बरसात हो रही हो तो आप क्या करेंगे? आप भागेंगे अपनी और अपनों की जान बचाने की कोशिश करेंगे लेकिन यरूशलम में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे पहले पहल कोई भी देख के यही बोलेगा की क्या पागलपन है। बीते दिनों यरूशलम से एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तड़तड़ाहट गोलियां चल रही हैं बमबाजी हो रही है लेकिन कुछ लोग इन्हीं गोलियों की आवाज पर मगन होकर नाच रहे हैं।

जी हां ये सच है, मौत के सामने कर रहे डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सनसनी फैला रहा है और लोगों को हैरान भी कर रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह वीडियो फिलीस्तीन के शांति कार्यकर्ताओं का है जो इसराईल सैनिकों की गोलियों की आवाज पर वहां का लोकनृत्य करते नजर आ रहे हैं। फिलिस्तीन के गाज़ा इलाके में फैली अशांति के बीच यहां के शांति कार्यकर्ता रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं और शांतिपूर्वक अपना विरोध जता रहे हैं।

ये वीडियो जिसका जिक्र हम आपसे कर रहे हैं उसे सोशल मीडिया की पोस्ट के मुताबिक ये वीडियो 14वें साप्ताहिक ग्रेट मार्च आॅफ रिटर्न के मौके पर बनाया गया था। ये विरोध प्रदर्शन फिलिस्तीनी शरणार्थियों और उनके परिजनों को वापस इसराईल आने के लिए किया जाता है। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लगभग छह लोग फिलिस्तीनी कार्यकर्ता गोलियों की आवाज पर अरब का डांस कर रहे हैं। इस लोकनृत्य को डबके के नाम से जाना जाता है।

Published on: