मन में लड़कियों के प्रति गलत इरादे को लेकर उसने अपने जूते में कैमरा फिट कर दिया था लेकिन इससे वो तस्वीर या वीडियो लेता कैमरे की बैटरी में विस्फोट हो गया और उसका पैर बुरी तरह जल गया। इस शख्स की नीयत साफ नहीं थी और यही वजह थी कि उसे दंड मिला। उसे अपनी गलती का एहसास हुआ, वो खुद पुलिस के पास गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। शायद उसे यह समझ आ गया था कि बुरे का नतीजा हमेशा बुरा ही होता है। उसे इस करनी के बाद उसे अधिकारियों ने चेतावनी दे कर छोड़ दिया है। जांच में पुलिस को कैमरे से कोई फुटेज बरामद नहीं हुई हैं पुलिस का कहना है कि कैमरे का सारा डाटा उड़ गया है। यही कारन है उसे कोई दंड नहीं दिया गया है। आपको जानकरी के लिए बता दें अमेरिका का कानून इस प्रकार के अपराधों में साढ़े तीन साल की सजा के साथ ही 10 हजार डॉलर का आर्थिक दंड की सजा देता है।