नई दिल्ली। राजधानी की सरकार अपराध रोकने को आतुर हैं, लेकिन दिल्ली में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। बदमाशों की बर्बरता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सनसनी फैला रहा है। ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने पर आपको पता चलेगा कि एक मोबाइल की दुकान में लड़की खड़ी है और एक संदिग्ध उसे जोरों से पीटे जा रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वीडियो में दिख रहे बदमाश की पहचान सत्येंद्र भाटी नाम के एक बदमाश के रूप में हुई है। यह घटना दिल्ली के जैतपुर इलाके की बताई जा रही है।