हिंदू धर्म में मंत्रों का काफी महत्व है। हमारे वेद पुराणों और धार्मिक पुस्तकों में भी मंत्रों की शक्ति के बारे में बताया गया है। कहते हैं कि मंत्रों में बहुत शक्ति होती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। एक पंडित जी ने बिना माचिस के ही हवन कुंड में दूर से ही अग्नि प्रज्वलित कर दी।
सोशल मीडिया पर आए दिन बड़ी संख्या में वीडियो वायरल होते रहते है। इनमें रोचक, ज्ञानवर्धक और फनी होते हैं। कुछ वीडिया धार्मिक होते जो, लोगों को काफी पसंद आते है। हिंदू धर्म में मंत्रों का काफी महत्व होता है। वेद पुराणों में इनके बारे में बताया गया है। मंत्रों में काफी शक्ति होती है, इनसे अग्नि प्रज्वलित करने से लेकर बारिश तक कराई जा सकती है। हमारे वेद पुराणों और धार्मिक पुस्तकों में भी मंत्रों की शक्ति के बारे में बताया गया है। कहते हैं कि मंत्रों में बहुत शक्ति होती है। जब भी घर पर जब कोई शुभकार्य या मांगलिक कार्य में यज्ञ किया जाता है। यज्ञ या हवन के दौरान पंडित जी मंत्रोच्चार करते हैं। जब हवन कुंड में लकड़ियां रखी जाती हैं तो उसमें माचिस से अग्नि प्रज्वलित की जाती है। इन दिनों एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक पंडित जी ने बिना माचिस के ही हवन कुंड में दूर से ही अग्नि प्रज्वलित कर दी। वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है।
इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में किसी घर में कोई मांगलिक कार्य हो रहा है। वहां पर हवन की तैयारी चल रही है। घर पर बहुत से लोग नजर आ रहे है। कुछ पंडित भी वहां मौजूद हैं। घर के आंगन के बीच में हवन कुंड बना हुआ है। जिसमें कुछ लकड़ियां रखी हुई हैं। थोड़ी दूरी पर पंडित खड़े हैं। वहीं मुख्य पंडित उस हवन कुंड में कुछ सामग्री डाल रहे हैं और मंत्रों का उच्चरण कर रहे हैं।
पंडित जी लगातार मंत्र पढ़ रहे हैं। फिर वे हवन कुंड से थोड़ा दूर जाकर खड़े हो जाते हैं। वहां से वे मंत्र पढ़ने लगते हैं। दरअसल, वे मंत्रों की शक्ति से हवन कुंड में अग्नि प्रज्वलित करने की कोशिश कर रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि पंडित जी जब मंत्र पढ़ते हैं तो थोड़ी ही देर में उस हवन कुंड में से धुंआ उठने लगती है। इसके बाद आप अग्नि प्रज्वलित हो जाती है। यह अनोखा नजारा देखकर सभी लोग चकित हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें- पटरी पर मोबाइल से कर रही थी बॉयफ्रेंड को कॉल, ऊपर से गुजर गई ट्रेन, फिर भी नहीं काटा फोन
इस वीडियो को ट्विटर पर Narendra Singh नाम के यूजर ने अपलोड किया है। इसके कैप्शन में लिखा,'भक्ति की शक्ति... मंत्र की ध्वनि शक्ति विज्ञान से प्रज्वलित हुई अग्नि...।' इस वीडियो को देखकर यूजर्स हैरान जता रहे हैं। कुछ लोगों इसको विज्ञान का चमत्कार बताया है। पहले भी इस प्रकार के कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जहां बिना माचिस के आग लगाकर दिखाई गई। हालांकि इसके पीछे विज्ञान था। कई लोगों का मानना है कि मंत्रों में इतनी शक्ति होती है कि बिना माचिस के भी अग्नि प्रज्वलित की जा सकती है। पुराने जमाने में बारिश भी हो जाती थी।