31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पटरी पर मोबाइल से कर रही थी बॉयफ्रेंड को कॉल, ऊपर से गुजर गई ट्रेन, फिर भी नहीं काटा फोन

सोशल मीडिया इन दिनों दहला देने वाले वीडियो सामने आया है। जिसको देख यूजर्स सहम गए। एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला के ऊपर से एक पूरी ट्रेन गुजर जाती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 29 Nov 2022, 3:30 PM IST

woman

woman

आज के समय में हर किसी के पास स्मार्टफोन है और हर दम मोबाइल से चिपके रहते है। लोगों को फोन की ऐसी लत लग गई है कि एक मिनट के लिए भी इसको दूर नहीं कर सकते है। अनलिमिटेड कॉल्स और डेटा होने की वजह से 24 घंटें गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड एक दूसरे से बात करते रहते हैं। अक्सर देखा जाता है कि कई बार लोग मोबाइल में इतने खो जाते हैं कि इन्हें ध्यान ही नहीं रहता कि इनके आस पास क्या हो रहा है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला के ऊपर से ट्रेन गुजर रही थी। मौके पर मौजूद लोग इस बात को सोचकर सिहर रहे थे कि महिला की जान बचेगी भी या नहीं। लेकिन ट्रेन गुजरने के बाद उन्‍होंने जो देखा, वह चौंकाने वाला था।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने साथी को रिस्क में डालती हुई दिखती है। उसे अपनी जान की बिल्कुल परवाह नहीं है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब महिला के ऊपर से ट्रेन गुजर रही थी तो लोगों को चिंता सता रही थी महिला बचेगी या नहीं। महिला फोन पर बात कर रही थी। तभी ट्रेन आ गई। महिला पटरी पर लेट जाती है। आसपास के लोग भी कुछ समझ नहीं पाते। लोगों को लगता है कि महिला अगर बच गई होगी, तो वह डरी होगी। चीख-पुकार मचाएगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता। जब ट्रेन निकल गई तो लोगों ने जो नजारा देखा, उसे देखकर हर कोई हैरान है।


ऐसा लग रहा है जैसे महिला अपने बॉयफ्रेंड से बात कर रही थी। महिला फोन पर इतनी बिजी थी कि आप-पास की पटरी से गुजर रहीं ट्रेनों का भी उसे कोई डर नहीं था। ट्रेन ऊपर से गुजर जाने के कुछ ही देर में वह पटरी से उठ खड़ी होती है और वहां से जाने लगती है। इस दौरान भी उसने फोन नहीं काटा। जाते हुए वो फोन पर कहती है कि ‘नहीं यार, अब जीने का मतलब ही क्या है।' उनकी इस बात से यही लगता है कि ये मसला दिल का या घर परिवार का है, जिससे तंग आकर वो इस तरह की हरकत रही है।

यह भी पढ़ें- Video: घर में घुस रहा था कोबरा तो महिला ने चप्पल फेंककर मारी, मुंह में चप्पल दबाकर भाग गया सांप


इस वीडियो को ट्विटर पर 'जिंदगी गुलजार है' नाम के अकाउंट से शेयर किया है। अब तक इसको हजारों लोग देख चुके है। वहीं कई लोग कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, जिंदगी रहे ना रहे, कॉल जारी रहना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, कॉल कट जाएगा तो बाबू गुस्सा हो जाएगा। वहीं एक अन्य ने कमेंट में कहा, यह तो बड़े आशिक लगते हैं।

यह भी पढ़ें- ब्रूस ली की मौत का लेकर वैज्ञानिकों को चौंकाने वाला दावा, इस वजह से गई थी जान