हॉट ऑन वेब

थाने में मनाया गया गुंडे का बर्थडे, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बेंगलुरु के विद्यारण्यपुरा थाने में मना गुंडे का जन्मदिन ( police celebrate birthday of goon ) सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 2 सब इंस्पेक्टर सस्पेंड
less than 1 minute read
Aug 02, 2019
police

नई दिल्ली। बेंगलुरु ( bengaluru news ) के विद्यारण्यपुरा थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में थाने के अंदर गुंडे का बर्थडे मनाया जा रहा है। जानकर हैरानी होगी ये बर्थडे ( police celebrate birthday of goon ) कोई और नहीं बल्कि पुलिसवाले मना रह हैं।।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस वाले गुंडे को केक खिला रहे हैं और तालियां बजा रहे हैं। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल ( viral video ) होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में दो सब-इंस्पेक्टर सस्पेंड कर दिए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह वीडियो एक साल पूराना है। जिसे 2018 में शूट किया गया था। उस दौरान 25 साल के अभिषेक को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ' यह वीडियो सही है। लेकिन पूराना है।

गुंडे अभिषेक के विद्यारण्यपुरा थाने के पुलिसवालों से अच्छे संबंध हैं। उसने ट्रांसफर के बाद वहां आने वाले पुलिसवालों को किराए पर मकान दिलाया था। इसी वजह से एक साल पहले पुलिसकर्मियों ने उसका बर्थडे मनाया था। अधिकारियों ने बताया कि वीडियो को लेकर जांच कराई जा रही है।

Updated on:
02 Aug 2019 06:52 pm
Published on:
02 Aug 2019 05:27 pm