हॉट ऑन वेब

पुरुषों को पैर फैलाए बैठा देखते ही ये काम करती है लड़की, खौफ में हैं यहां के मर्द

रूस में इन दिनों एक लड़की को लेकर खौफ है। खासकर वो पुरुष डर के साये में जी रहे हैं, जो पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करते हैं।
2 min read
Sep 27, 2018
viral video
पुरुषों को पैर फैलाए बैठा देखते ही ये काम करती है लड़की, खौफ में हैं यहां के मर्द

नई दिल्ली: रूस में इन दिनों एक लड़की को लेकर खौफ है। खासकर वो पुरुष डर के साये में जी रहे हैं, जो पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करते हैं। सोशल मीडिया पर भी इस लड़की का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं आखिर लड़की ऐसा क्या करती हैं, जिससे लोग इतना डरे हुए हैं।

पुरुषों को पैर फैलाए देखते ही करती है ये काम


रूस में रहने वाली Anna Dovgalyuk जहां भी किसी पुरुष को पैर फैलाए देखती हैं उसपर पानी फेंक देती हैं। दरअसल, एना पेशे से एक सोशल एक्टिविस्ट हैं और लॉ की पढ़ाई भी कर रही हैं। वह पब्लिक ट्रांसपोर्ट में पैर फैलाकर बैठे पुरुषों पर एक ब्लीच से बना लिक्विड गिराती हैं, जो बाद में एक दाग छोड़ता है।

सोशल मीडिया पर वीडियो किया शेयर

एना ने अपना ये विडियो खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एना इस विडियो के जरिए लोगों को खासतौर पर पुरुषों को Manspreading के प्रति अवेयर कर रही हैं।

अपमानजनक माना जाता है पुरुषों का पैर फैलाकर बैठना


बता दें, पुरुषों के पैर फैलाकर बैठने को अंग्रेजी में Manspreading कहते हैं। साल 1915 में अमेरिका के न्यूयॉर्क में इसे एक ऑफेंस माना गया, लेकिन साल 2013 में सोशल मीडिया पर फिर से यह मसला उठा। ऐसा कहा जाने लगा कि सार्वजनिक जगहों पर पुरुषों का पैर फैलाकर बैठना एक तरह उनका गिरा हुआ स्टेट्स दिखाता है। एक अपमानजनक जेस्‍चर माना गया इसे।

कई जगह बने हैं कड़े नियम

न्यूयॉर्क मेट्रो में आज भी पैर फैलाकर बैठने पर 75 डॉलर जुर्माना लगता है। जापान में भी इसको लेकर कड़े नियम हैं। वहीं, ईरान में तो आज भी Manspreading पर 2 से 4 महीने की सजा है। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि एक इंसान के पैर खोलकर आराम करने से पब्लिक ट्रांसपोर्ट में दूसरों को दिक्कत होती है।

Updated on:
27 Sept 2018 04:34 pm
Published on:
27 Sept 2018 04:34 pm