
महिला के I LOVE YOU बोलने का ये अंदाज बना देगा आपका दिन, इस एक्टर ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर लोगों का दिन बना दिया। सुबह-सुबह शेयर किया गया ये वीडियो अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। फैन्स इस वीडियो को देखकर कमेंट कर सुशांत की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। खास बात ये हैं कि सुशांत इन सभी फैन्स के कमेंट का रिप्लाई भी कर रहे हैं।
हंसते हुए 'आई लव यू' कह रही बुजुर्ग महिला
वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत एक बुजुर्ग महिला से 'आई लव यू' कहने को कह रहे हैं। वहीं, बुजुर्ग महिला भी हंसते हुए 'आई लव यू' कह रही है। हालांकि, दांत नहीं होने की वजह से उनके शब्द सही से नहीं निकल रहे हैं। वह बेहद नटखट अंदाज में 'आई लव यू' कहने की कोशिश कर रही हैं और महिला का यही अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।
वीडियो शेयर कर सुशांत ने लिखी ये बातें
सुशांत ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, Innocent are the eyes that ‘See’, Fascination is the ‘Method’ and the Spectacular, the Purpose, the Gratitude, the joy, and life itself, is ‘emergent’. Good morning and I love you, or better, should I just say...I love uuuuuuu.
डेढ़ लाख बार देखा जा चुका है वीडियो, धड़ाधड़ कमेंट कर रहे लोग
वीडियो को अब तक करीब डेढ़ लाख बार देखा जा चुका है। वहीं, करीब 1600 से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं। लोगों का कहना है कि ये वीडियो देखकर उनका दिन बन गया। वहीं, कुछ लोग सुशांत से पूछ रहे हैं कि इतना बिजी शेड्यूल होने के बावजूद वह वक्त कैसे निकाल लेते हैं। बता दें, सुशांत सिंह राजपूत जान चुके हैं कि फैन्स के बीच कैसे बने रहना है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने एक्सरसाइज करते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जो काफी पसंद किया गया।
Instagram .com/p/BoNjFKwgRH-/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading" data-instgrm-version="12" style=" background:#FFF; border:0; border-radius:3px; box-shadow:0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width:658px; min-width:326px; padding:0; width:99.375%; width:-webkit-calc(100% - 2px); width:calc(100% - 2px);">View this post on InstagramA post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput) on
Updated on:
27 Sept 2018 11:53 am
Published on:
27 Sept 2018 11:42 am
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
