हॉट ऑन वेब

सलमान की सजा पर ट्विटर वीरों ने यूं ली फिरकी

सलमान खान की सजा के साथ ही ट्विटरेती अपने अस्त्र-शस्त्रों के साथ तैनात हो गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Apr 2018, 5:11 PM IST
salman

सलमान खान को 20 साल पुराने काले हिरण केस के मामले में सजा सुनाई गई। सलमान के अलावा बाकी दोषियों को बरी कर दिया गया लेकिन सलमान को 5 साल की सजा सुनाई गई। सलमान खान की सजा की खबर के साथ ही खबर आई कि भाईजान का साथ देने के लिए कोर्ट में मौजूद उनकी दोनो बहनें सजा का आदेश सुनते ही फूट-फूट कर रो पड़ीं।

वैसे सलमान के हिट एंड रन केस की यादें अभी ताजा थी इसलिए इस बात पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल हो रहा था कि सलमान को सजा हो गई है। खैर होनी को कौन टाल सकता है, लेकिन सलमान खान की सजा के साथ ही ट्विटरेती अपने अस्त्र-शस्त्रों के साथ तैनात हो गए।

हम सभी को पता है कि एक जख्मी टाइगर से खतरनाक कुछ भी नहीं होता लेकिन इस वक्त ट्विटर पर इन ट्वीट्स से ज्यादा खतरनाक कुछ भी नहीं,कम से कम सलमान फैंस के लिए।

भले ही कोर्ट को फैसला सुनाने में 20 साल लग गए लेकिन लोगों को सलमान के केस में ऑनलाइन जोक्स बनाने में चंद मिनटों से ज्यादा वक्त नहीं लगा।

well tweet of the day या meme of the day का अवॉर्ड तो इसी ट्वीट को जाएगा।

Updated on:
6 Apr 2018, 5:11 PM IST
Published on: