सिरोही . जिला अस्पताल कुछ ही माह मेंचमचमाता नजर आएगा।कच्चे मार्ग की जगह सीसी रोड और बिखरी गंदगी की जगह सीवरेज लाइन बनेगी।विकास कार्यों के लिए अस्पताल को 2.38 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। माना जा रहा है कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया हो जाएगी।इसके बाद बिगड़ी व्यवस्थाओं में काफी हद तक सुधार हो सकेगा।
बनेगा सीसी व रिंग रोड
जनाना अस्पताल परिसर में कच्चे मार्ग पर लोग परेशानी झेल रहे हैं। इसी परिसर में डॉक्टर्स व नर्सिंगकर्मियों के क्वार्टर्स भी हैं।सुविधा के लिहाज से यहां सीसी रोड बनाया जाएगा।इससे आवागमन सुविधा सुदृढ़ होगी। साथ ही परिसर में बरसाती पानी एकत्र होने की समस्या भी खत्म हो जाएगी। मुख्य परिसर में पिछवाड़े से होते हुए रिंग रोड बनाना भी प्रस्तावित है।
मरीजों को मिलेगी शुद्ध हवा
पर्यावरण संरक्षण एवं मरीजों को ताजा हवा देने के उद्देश्य से परिसर के बगीचों का विकास करवाया जाएगा।इनमें पेड़ भी लगाए जाएंगे।पहले से लगे पेड़ों का संरक्षण एवं देखभाल की जाएगी।इसके लिए बागवान लगाना प्रस्तावित है। बगीचों में नल कनेक्शन, फव्वारे आदि लगने से मरीजों को राहत मिलेगी। परिजन भी कुछ देर सुस्ता सकेंगे।
परिसर में मरीजों व परिजनों के लिए चाय-दूध, नाश्ता के समुचित प्रबंध नहीं हैं।इससे अक्सर रात को परिजन परेशानी झेलते हैं।ड्यूटी पर तैनात कार्मिक भी रात को चाय के लिए तरस जाते हैं।पीएमओ ने इस समस्या का तोड़ निकाला है।इसके लिए जल्द ही कैंटीन शुरू होगी। इसकी प्रक्रिया चल रही है। उल्लेखनीय है कि सीएमएचओ डॉ.एसके परमार के पास कुछ माह तक रहे कार्यभार के दौरान यहां काफी अव्यवस्थाएं रहीं।
हाल ही डॉ.दर्शनकुमार ग्रोवर को प्रमुख चिकित्सा अधिकारी का पदभार सौंपा है। अब व्यवस्थाओं में कुछ सुधार नजर आ रहा है।
&अस्पताल में विकास के लिए बजट स्वीकृत हुआ है।इसके तहत विभिन्न कार्य करवाए जाएंगे।प्रक्रिया चल रही है। कुछ माह बाद मरीजों को पूरी सुविधामिलेगी। सफाई, रंग-रोगन, पार्किंग समेत अन्य सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है।कुछ अन्य कार्य परस्पर सुझाव के आधार पर भी करवाए जाएंगे।
- डॉ.दर्शनकुमार ग्रोवर, पीएमओ, सिरोही अस्पताल