बीमारी को दूर करने के लिए ली जाने वाली दवाओं की गुणवत्ता भगवान भरोसे है। इसकी बानगी है कि औषधि नियंत्रण विभाग की ओर से एक वर्ष में एंटीबायोटिक, पेनकिलर, एलर्जी, नर्वस सिस्टम सहित 77 प्रकार दवाओं के नमूने लिए गए, लेकिन रिपोर्ट महज 15 नमूनों की ही आई है। जिनमें से भी चार प्रकार की दवाओं के नमूने फेल हो गए हैं। अभी भी बाजार में बिक रही दवाओं की रोकथाम के लिए कोई प्रावधान नहीं है। एेसे में मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। औषधि नियंत्रण विभाग ने एजीथ्रोमाइसिन, सिफेक्सिम, ओफालॉक्सिन, सीफाडोक्सामिन, सीप्रोफॉलोक्सोसिन साल्ट की एंटीबायोटिक, डाइक्लोफिनेक, एसीक्लोफिनेक, निम्मूस्लाइड, पैरासिटामोल साल्ट की दर्द निवारक दवा, बीपी और ह्दय रोग की एम्लोडिपिन साल्ट, पेट दर्द के लिए मिफेनिक एसिड, ड्रॉटावेरी, एलर्जी के लिए सिट्रेजिन, लीवोसिट्रेजिन, एसीडिटी के लिए डॉमपेरिडोन, ओमीप्राजोल, रेबीप्राजोल, पेंटाप्राजोल, विटामिन बीकाम्पलेक्स, विटामिन डी थ्री, केल्सियम, नर्वस सिस्टम के लिए प्र्रेगाबेटिन, गाबापेंटिन, मिथाइल कोबालमिन, सांस के लिए साल्मुबुटामोल, मधुमेह के लिए मेटफॉरमिन, बिल्डाग्लिपरीन, जीवन रक्षा के लिए बीटामिथासोन, भूख बढ़ाने के दवा स्प्रिरारेपिटाजिन साल्ट की ब्रांडेड व जैनरिक दवाओं के नमूने लिए हैं। इन दवाओं की बिक्री बाजार में खुलेआम हो रही है।