हॉट ऑन वेब

एयरपोर्ट पर खड़ी इस बच्ची की है बेहद दिलचस्प कहानी, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

सोशल मीडिया पर अमरीका की एक बेहद दिलचस्प आैर दिल को छू लेने वाली कहानी वायरल हो रही है।
less than 1 minute read
Oct 30, 2018
viral story
एयरपोर्ट पर खड़ी इस बच्ची की है बेहद दिलचस्प कहानी, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अमरीका की एक बेहद दिलचस्प आैर दिल को छू लेने वाली कहानी वायरल हो रही है। ये कहानी उस महिला की है, जिसने एक पिता को अपनी दो साल की बेटी के साथ हवाई यात्रा करने का मौका दिया।

बेटी को लेकर एयरपोर्ट पहुंचा, लेकिन...


मामला नेब्रास्का स्टेट के ओमाहा का है। एक शख्स अपनी दो साल की बेटी को लेकर एयरपोर्ट पहुंचा। लेकिन, काउंटर पर जाते ही पता चला कि उसे बेटी के लिए अलग से 54000 रुपए का टिकट खरीदना होगा। शख्‍स के पास मौके पर इतने पैसे नहीं थे और वह अपनी बेटी को छोड़कर भी नहीं जा सकता था। शख्स खुद को असहाय महसूस कर रहा था। उसकी आंखों में आंसू आ गए थे। तभी वहां पास में खड़ी एक महिला बच्‍ची के पिता की हालत देख भावुक हो गई। उसने शख्स से मदद की पेशकश करते हुए टिकट खरीदने का ऑफर दिया। इसके बाद वह महिला काउंटर की ओर बढ़ी और बच्‍ची के लिए अपने क्रेडिट कार्ड से टिकट खरीदा।

इस वजह से हुई परेशानी

दरअसल, जब इस शख्‍स ने हवाई जहाज के लिए टिकट बुकिंग की थी, तब उनकी बेटी की उम्र एक साल कुछ महीने थी। लिहाजा, अलग से टिकट लेने की जरूरत नहीं थी। लेकिन, जब यात्रा का दिन आया तो बेटी 2 साल की हो चुकी थी। ऐसे में चेक-इन काउंटर पर शख्‍स से बेटी के लिए अलग से टिकट लेने के लिए कहा गया।

पास खड़ी एक महिला ने शेयर की स्टोरी

बता दें, इस स्टोरी को महिला के पास खड़ी दूसरी महिला केविन लेस्ली ने शेयर की है। मदद करने वाली महिला नॉवेक्‍स कंपनी की को—फांउडर बताई जा रही हैं। यह कहानी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। लोग महिला की तारीफ कर रहे हैं।

Updated on:
30 Oct 2018 02:00 pm
Published on:
30 Oct 2018 02:00 pm