27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

14 साल से जिसे बेटी समझ पाल रहे थे मां-बाप, टेस्ट हुआ तो सामने आई ये ​हकीकत

14 साल से जिस बच्चे को घरवाले बेटी समझ पाल रहे थे वो बेटा निकली। जी हां, हैरान कर देने वाला ये मामला बिहार के जहानाबाद का है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 30 Oct 2018, 12:17 PM IST

omg

14 साल से जिसे बेटी समझ पाल रहे थे मां-बाप, टेस्ट हुआ तो सामने आई ये ​हकीकत

नई दिल्ली: 14 साल से जिस बच्चे को घरवाले बेटी समझ पाल रहे थे वो बेटा निकली। जी हां, हैरान कर देने वाला ये मामला बिहार के जहानाबाद का है। नाम से लेकर पहनावे तक, हर तरह वह लड़कियों का जीवन जी रहा था, लेकिन हरकतें लड़कों जैसी थी। शक को दूर करने के लिए परिजनों ने जब बच्चे की जांच करवाई तो हकीकत सामने आई।

विकृत जननांग के कारण लड़कियों जैसा दिखता था लड़का


मामला बिहार के जहानाबाद की है। आईजीआईएमएस के जेनेटिक साइंस विभाग के डॉक्टरों ने एक लड़के में लड़की के विकृत अंग को तीन चरण में ऑपरेशन कर के सुधार दिया। डॉक्टर का कहना है कि लड़के के शरीर की जेनेटिक और हार्मोनल जांच की गई, जिसके आधार पर पता चला कि वह लड़का है और विकृत जननांग के कारण उसकी स्थिति लड़कियों जैसी दिखती थी। लड़के की स्थिति अभी सामान्य है।

बच्चे में दिखे विकृत अंग, तो उसे छिपाना नहीं चाहिए

डॉक्टर के मुताबिक, यदि किसी बच्चे में विकृत अंग दिखे तो उसे छिपाना नहीं चाहिए। सही समय पर विशेषज्ञ डॉक्टर से उसका इलाज करवाना चाहिए। इसके बाद डॉक्टरों की एक टीम ने तीन चरणों में उसका ऑपरेशन कर सुधार किया।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग