27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेसबुक ने 6 भारतीय भाषाओं में डिजिटल साक्षरता लाइब्रेरी लांच की

दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में फेसबुक ने बाल सुरक्षा हैकाथन का भी आयोजन कराया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manoj Kumar

•

Updated: 29 Oct 2018, 8:03 PM IST

Facebook

facebook survey

नई दिल्ली। तीन लाख भारतीयों को डिजिटल सुरक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए फेसबुक ने सोमवार को डिजिटल साक्षरता लाइब्रेरी लांच की जिसमें बांग्ला, हिन्दी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में पाठों का संग्रह है। यह घोषणा दिल्ली में फेसबुक के दक्षिण एशिया सुरक्षा सम्मेलन में की गई, जिसमें केंद्रीय महिला और बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) मंत्री मेनका गांधी ने भी भाग लिया। इस सम्मेलन में पांच देशों के 70 संगठनों ने भाग लिया, जिसमें भारत, श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश और अफगानिस्तान शामिल हैं। इस सम्मेलन में विशेषज्ञों ने सुरक्षा और प्रौद्योगिकी से जु़ड़े विषयों पर परिचर्चा की, जिससे लोगों को ऑनलाइन सुरक्षित रखा जा सके।

बाल सुरक्षा हैकाथन का भी आयोजन

फेसबुक ने इसके अलावा आईआईटी दिल्ली के साइबर पीस फाउंडेशन और डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के भागीदारी में आईआईटी (आईआईटी) दिल्ली में बाल सुरक्षा हैकाथन का भी आयोजन किया। फेसबुक के वैश्विक प्रमुख (सुरक्षा) एंटीगोन डेविस ने कहा कि स्थानीय भागीदारों के साथ मिलकर हम जो डिजिटल साक्षरता लाइब्रेरी, बाल सुरक्षा हैकाथन और कई ऑफलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाते हैं, वह ऑनलाइन दुरुपयोग का मुकाबला करने की हमारी गंभीरता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हम साल 2018 के अंत तीन लाख लोगों को प्रशिक्षित करने की उम्मीद कर रहे हैं और आनेवाले समय में अपने प्रयास को आगे बढ़ाएंगे।