हॉट ऑन वेब

कभी साइकिल चलाते-चलाते गिर पड़े थे तेजप्रताप, अब 80 हज़ार खर्च करके खरीदा घोड़ा

तेज प्रताप यादव वैसे तो महंगी कारों में चलना पसंद करते हैं लेकिन अब उन्होंने 80 हज़ार रूपये खर्च करके एक घोड़ा खरीदा है।
2 min read
Mar 10, 2019
tejpratap yadav horse
कभी साइकिल चलाते-चलाते गिर पड़े थे तेजप्रताप, अब 80 हज़ार खर्च करके खरीदा घोड़ा

नई दिल्ली: चारा घोटाले में जेल की सज़ा काट रहे लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अक्सर विवादों में रहते हैं। तेजप्रताप यादव वैसे तो राजनीति में काफी एक्टिव हैं लेकिन जब भी उन्हें समय मिलता है वो अपने शौख पूरे करने के लिए निकल जाते हैं और इसके लिए वो वक्त भी नहीं देखते हैं।

आपको बता दें कि कुछ समय पहले तेजप्रताप यादव को साइकिल चलाने का मन हुआ था तो वो अपने दल-बल के साथ सड़क पर साइकिल चलाने निकल पड़े थे लेकिन साइकिल चलाने का एक्सपीरियंस उनके लिए अच्छा नहीं रहा था। दरअसल साइकिल चलाते-चलाते अचानक एक मोड़ आ गया था और वो ज़मीन पर गिर पड़े थे और इसके बाद फिर कभी वो साइकिल चलाते हुए नहीं दिखे लेकिन अब उन्होंने साइकिल को छोड़ अपने लिए एक नई चीज़ ढूंढ ली है।

दरअसल तेजप्रताप यादव को घुड़सवारी का भी काफी शौख है जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने अब एक घोड़ा खरीदा है। इसके लिए तेजप्रताप यादव शनिवार शाम को अचानक ब्रह्मपुर के प्रसिद्ध फाल्गुनी मेले में पहुंच गए और इस दौरान उन्होंने कई घोड़े देखे जिनमें से एक घोड़ा उन्हें पसंद आ गया। बता दें कि तेज प्रताप यादव ने बाकायदा इस घोड़े की सवारी की और फिर इसका सौदा करने लगे।

तेजप्रताप यादव को इस मेले में राजस्थान के मारवाड़ के रोकड़ नस्ल का घोड़ा पसंद आया है। जब उन्होंने व्यापारी से इस घोड़े की रकम पूछी तो उसने घोड़े का दाम 1 लाख बताया फिर आखिर में तेज प्रताप ने 80,000 रुपये देकर इस घोड़े का सौदा किया। यह घोड़ा अभी परिपक्व नहीं हुआ है लेकिन कुछ महीने बाद इसकी सवारी की जा सकेगी।

Updated on:
10 Mar 2019 05:29 pm
Published on:
10 Mar 2019 05:29 pm