हॉट ऑन वेब

लॉकडाउन में सब्जी खरीदने गया था शख्स मगर घर ले आया दुल्हन , परिवार में जमकर मचा बवाल

लॉकडाउन ( Lockdown ) में अचानक दुल्हन के घर आने पर युवक की मां के होश उड़ गए। दरअसल बेटा अपनी गर्लफ्रेंड को पत्नी बनाकर ले आया था। नाराज लड़के की मां ने दुल्हन को अपने घर में घुसने से मना कर दिया।

less than 1 minute read
Wedding

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के बढ़ते कम्यूनिटी ट्रांसमिशन को रोकने के लिए पूरे भारत में लॉकडाउन का तीसरा फेज चल रहा है। इस बार सरकार ने पहले दो फेज के लॉकडाउन के मुकाबले जोन के आधार पर थोड़ी ढ़ील दी है। लेकिन इसके बावजूद भी लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लॉकडाउन ( Lockdown ) के दौरान एक शख्स सब्जी और राशन लेने के लिए बाजार में निकला । लेकिन वह घर वापस लौटा तो अपने साथ अपनी दुल्हनियां ले आया। शादी का यह अजीब मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले का है। इस वाकये के बारे में सुनकर हर कोई हैरान हो रहा हैं।

यह मामला गाजियाबाद ( Ghaziabad ) जिले के साहिबाबाद इलाके का है। जैसे ही लड़का लॉकडाउन में अचानक दुल्हन के घर आया तो युवक की मां के होश ही उड़ गए। दरअसल लड़का जिस लड़की को अपनी दुल्हन बनाकर घर लाया वो उसकी गर्लफ्रेंड है। नाराज लड़के की मां ने दुल्हन को अपने घर में घुसने से मना कर दिया।

इसके बाद मामला जा पहुंचा थाने, जहां पर लड़के की मां ने साफ शब्दों में कह दिया कि वो अपने बेटे को वह कतई घर में नहीं रहने देगी। बेटा राशन लेने गया था और लड़की ब्याह कर ले आया। लड़के की मां के राजी नहीं होने के बाद पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन को अलग किराये के मकान में रहने के लिए कह दिया है।

Published on:
05 May 2020 08:28 am
Also Read
View All