हॉट ऑन वेब

इस बच्ची के है 4 हाथ और 4 पैर, डॉक्टरों ने किया इलाज से भी इंकार

आमतौर पर इंसान के दो हाथ और दो पैर ही होते है। बिहार के नवादा जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां 4 हाथ और 4 पैर वाली एक बच्‍ची सामने आई है। बच्‍ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
2 min read
• •
Updated: 27 May 2022, 3:56 PM IST
baby born with 4 hands 4 legs
baby born with 4 hands 4 legs

भगवान की लीला भी अपरंपार है। आज तक इसको कोई भी समझ नहीं पाया है। आमतौर पर एक इंसान के दो हाथ और दो पैर होते है। आपने कई बार पढ़ा होगा कि यहां पर एक विचित्र बच्चे का जन्म हुआ है। आज आपको एक ऐसे बच्चे के बारे में बताने जा रहे है जिसके 4 हाथ और 4 पैर है। इस असामान्य बच्ची को देखकर हर कोई हैरान है। जब इस बच्ची का इलाज करवाने के लिए डॉक्टर के पास गए तो वो भी चकित हो गए। धरती के भगवान भी इस मासूस का इलजा करने से मना कर दिया है। सोशल मीडिया पर इस बच्चे की फोटो और वीडियो वायरल हो रही है। इनको देखकर भगवान से ठीक करने की प्रार्थना कर रहा है। आइए जानते इस बच्चे और उनके माता पिता के बारे में।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
असामान्य दिखने वाली यह बच्ची बिहार के नवादा जिले के वारसलीगंज क्षेत्र के हेमदा गांव की है। नवादा शहर के कचहरी रोड पर विचित्र बच्‍ची देखा गया। वहां पर उसे देखने के लिए बहुत सारे लोग जमा हो गए। सबसे पहले समाजसेवी राजेश कुमार की इस बच्ची पर नजर पड़ी है। उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके बाद तेज से वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें- अनोखा केस: पुलिस ने भेड़ को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा


4 हाथ और 4 पैर के साथ पैदा हुई बच्ची
बच्ची वारसलीगंज थाना क्षेत्र के हेमदा गांव की है। बच्‍ची के घरवालों का कहना है कि बच्ची चहुमुखी कुमारी जन्म से ही दिव्‍यांग है। चहुमुखी चार हाथ और चार पैर के साथ पैदा हुई। दिव्‍यांग बच्ची को लेकर माता पिता उसके इलाज के लिए काफी संघर्ष कर रहे है।

मजदूरी करते है बच्ची के पिता
बच्ची के माता पिता आर्थिक स्थिति से काफी कमजोर है। पिता मजदूरी कर परिवार का पेट भरते है। उनके पास इतने पैसे नहीं है कि वे अपनी बच्ची का महंगी अस्पताल में इलाज करवा सके। स्थानीय लोगों ने बच्ची के घरवालों को जिले बड़े अधिकारियों से मिलने की सलाह दी है। ताकि बच्ची को सही इलाज मिले सके।

Published on: