8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनोखा रिवाज! यहां कुंवारों को 25वें जन्मदिन पर दी जाएगी है ये सजा

शादी-विवाह को लेकर दुनिया के देशों में कई प्रकार की मान्यता और परंपराए निभाई जा रही है। सदियों से निभाई जा रही इन परंपराओं को दूसरे देशों के लोगों अजीब लगी है। एक ऐसी ही परंपरा डेनमार्क में भी निभाई जा रही है। यहां पर कुंवारे को 25वें जन्म दिन पर अनोखी सजा दी जाती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 25 May 2022, 2:42 PM IST

unmarried people

unmarried people

दुनिया में कई ऐसे देश है जहां पर अजीबोगरीब मान्यताएं है। लोग सदियों से इन परंपराओं को निभा रहे है। स्थानीय लोग इनको पूरी निष्ठा से निभाते आ रहे है। लेकिन दूसरे देशों के लोगोें को यह बड़ी अजीब लगती है। इसी कड़ी में आज आपको एक अनोखे रिवाज के बारे में बताने जा रहे है। इस दुनिया में एक जगह ऐसी पर कुंवारों को सजा दी जाती है। यहां मान्यताओं के अनुसार, अविवाहित लोगों उनके 25वें जन्मदिन पर विचित्र सजा दी जाती है। हालांकि यह सजा कम और मस्ती ज्यादा लगी है। दरअसल, 25वें जन्मदिन पर कुंवारें लोगोें को दालचीनी पाउडर से नहलाया जाता है। आइए जानते इस अनोखी मान्यता के बारे मेें यहां लोग ऐसा क्यों करते है।

कुंवारों को अनोखी सजा
यह अनोखी मान्यता डेनमार्क में लंबे समय से निभाई जा रही है। यहां पर कुवारों को दालचीनी पाउडर से नहलाया जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, डेनमार्क में किसी की उम्र 25 साल हो जाती है और वह शादी नहीं करता है तो परिवार के लोग और उसके करीबी दोस्त दालचीनी के बाउडर से नहलाते है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ऐसा सजा के तौर पर किया जाता है।

यह भी पढ़ें- ये है दुनिया का सबसे अमीर गांव, हर नागरिक के खाते में हैं करोड़ों रुपए

दालचीनी से नहलाते हैं लोग
इसके पीछे यह मान्यता है कि 25 साल गुजर जाने के बाद उसके शादी क्यों नहीं की। इसलिए सजा के रूप में उसको 25वें बर्थडे पर दालचीनी के पाउडर से नहलाते है। इस दौरान खूब मस्ती करते है। इस मौके पर परिवार के लोगों के साथ करीबी दोस्त एक जगह जमा होते है। कुंवारें बर्थडे बॉय या गर्ल को एक जगह खड़ा या बिठा देते है और फिर उसपर सभी लोग दालचीनी छिड़कते है। इसके बाद पूरी तरह से दालचीनी में ढक देते है।

यह भी पढ़ें- एक जिन्न से डरे लोगों ने रातोंरात खाली कर दिया ये भूतिया गांव! घरों को निगल गई रेत



इसलिए कुंवारों पर डालते है दालचीनी पाउडर
स्थानीय लोगों के लिए ये परंपरा सदियों से चली आ रही है। पुरानी मान्यता के अनुसार, मसाले बेचने वाले सेल्समैन एक शहर से दूसरे शहर यात्रा करते थे। इसी कारण उनको शादी के लिए कोई साथी नहीं मिलता था। जिससे वे लंबे वक्त तक अविवाहित ही रहते थे। इस तरह के पुरुष सेल्समैन को पेपर डूड्स कहा जाता था जबकि महिलाओं को पेपर मेडन कहते थे।