
नई दिल्ली। आम का सीजन आते ही लोग आम का जमकर स्वाद चखते हैं। आम ( Mango ) को फलों का राजा कहा जाता है वैसे तो भारत में दशहरी, लंगड़ा और चौसा जैसी आम की किस्मों की पसंद किया जाता है। जो किफायती दाम में बिक्री के लिए बाज़ार में उपलब्ध होते हैं। लेकिन आपको शायद ही ये पता हो कि दुनिया का सबसे महंगा भारत में बिकता ही नहीं।
दुनिया के सबसे महंगे आम ( World's Costliest Mango ) को जापान ( Japan ) के मियाजाकी प्रांत में उगाया जाता है। यहां हर साल सबसे पहले उगाए गए इस खास और महंगे आम की बोली ( Mango Auction ) लगाई जाती है। इस आम को खरीदने में बड़े से बड़े अमीरों के भी पसीने छूट जाते हैं।
ताईयो नो तामागो ( The Egg of the Sun ) आम की एक ऐसी किस्म है, जो बेहद महंगा है। साल 2017 में इस आम के एक जोड़े की बोली लगाई गई थी, जिसमें यह रिकॉर्ड 3600 डॉलर यानी करीब दो लाख 72 हजार रुपये में बिकी था। जिसमें प्रत्येक आम का वजन 350 ग्राम था।
इस हिसाब से देखा जाए तो 700 ग्राम आमों की कीमत जब ढाई लाख रुपये से ज्यादा है तो एक किलो खरीदने के लिए तीन लाख रुपये से ज्यादा की रकम खर्च करनी पड़ेगी। जापान में इसे गर्मी और सर्दी के बीच के मौसम में तैयार किया जाता है, इसलिए इसकी कीमत बहुत ज्यादा होती है।
इस खास आम को उगाने में बेहद ही सावधानी बरती जाती है। जापानी किसान ( Farmer ) प्रत्येक आम को एक छोटे जाल के साथ घेरते हैं, जो सूरज की रोशनी को सभी कोणों पर त्वचा को हिट करने की अनुमति देता है और पेड़ से फल को नीचे गिरने नहीं देता है।
इसके बाद जब आम ( Mango ) पूरी तरह पककर तैयार हो जाते हैं, तो ये आम ही जाल में गिरकर अटक जाते हैं, जिसे निकालकर ऊंचे दामों पर बेच दिया जाता है। ये आम खाने में बहुत स्वादिष्ट और रसदार होता है, इसलिए इसकी कीमत इतनी ज्यादा है।