आईडेंटिकल ट्विंस दिखने में एक जैसे होते हैं, साथ ही इनकी आदतें और स्वभाव भी बिल्कुल एक जैसे ही होते हैं। अमेरिका में रहने वाली ब्रिटनी और ब्रायना भी आइडेंटिकल है। दोनों बहनों ने जोश और जेरेमी सालियर्स आइडेंटिकल भाइयों से ही शादी की। अब दोनों के एक साथ ही बच्चे हुए है
जुड़वा बच्चे हमेशा दो लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं। जब भी यह ट्विंस बेबी नजर आते हैं तो लोग लोग उनसे नजरें हटा नहीं पाते है। आईडेंटिकल ट्विंस दिखने में एक जैसे होते हैं, साथ ही इनकी आदतें और स्वभाव भी बिल्कुल एक जैसे ही होते हैं। अमेरिका में रहने वाली ब्रिटनी और ब्रायना भी आइडेंटिकल है। दोनों बहनों ने जोश और जेरेमी सालियर्स आइडेंटिकल भाइयों से ही शादी की। अब दोनों के एक साथ ही बच्चे हुए है। जुड़वां बहनों के एक साथ बेबी होने से एक बार फिर सुर्खियों में छाए हुए है।
दोनों बहनें एक साथ बनी मां
ब्रिटनी और ब्रायना दोनों पिछले साल गर्भवती हुईं थीं। बीते दिनों ब्रिटनी ने अपने नवजात शिशु का दुनिया में स्वागत किया।उन्होंने लिखा, "मैं यह घोषणा करते हुए रोमांचित हूं कि ब्रिटनी का बच्चा है! एक आदर्श, मजबूत लड़का। सभी मिलिए, जेट सेलर्स। ब्रिटनी की डिलीवरी बिल्कुल ठीक रही। मुझे उन पर गर्व है और जेट का पिता बनने के लिए उत्साहित हूं।
यह भी पढ़ें - युवक बांस के अंदर जमा कर रहा था पैसे, 3 साल बाद देखा तो लोग भी रह गए हैरान
एक साथ ही रहते हैं चारों
सबसे खास बात यह है कि ब्रिटनी और ब्रायना अपने अपने पतियों के साथ एक ही घर में रहती हैं। इन चारों को एक साथ रहना काफी पसंद है। मां बनने के बाद अब दोनों साथ ही बच्चों की परवरिश कर रही हैं। इनके इंस्टाग्राम पेज के कई फॉलोवर्स हैं। उनकी लाइफस्टाइल को देख लोग हैरान है कि कि ये लोग पति-पत्नी को कैसे पहचानते होंगे।
यह भी पढ़ें - रस्म के दौरान दूल्हे के भाई से भिड़ गई दुल्हन की बहन, वीडियो में देखे फिर क्या हुआ
2017 में हुई थी मुलाक़ात
इन चारों की मुलाकात साल 2017 में एक ट्विन्स फेस्टिवल में हुई थी। इस मुलाकात के छह महीनों बाद जौश और जेरेमी ने ब्रिटनी और ब्रायना को प्रपोज किया था। इसके कुछ महीनों बाद साल 2018 में चारों की सामूहिक शादी हुई थी। अब दोनों के बच्चे हो गए है, जिसकी वह देखभाल करने में लगी हुई है। एक इंटरव्यू में बहनों ने बताया कि कई बार पति को लेकर उनमें कन्फ्यूजन हो जाता है। कुछ स्पेसिफिक मार्क्स के कारण वो अपने पतियों को पहचान लेती हैं।