7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक बांस के अंदर जमा कर रहा था पैसे, 3 साल बाद देखा तो लोग भी रह गए हैरान

बहुत से लोग थोड़े थोड़े पैसे जमा कर कोई गाड़ी तो कोई घर खरीदने की ख्वाहिश रखते है। इसके लिए लोग बैंक या पोस्ट ऑफिस में पैसे जमा करते हैं। आज आपको एक ऐसे युवक के बारे में बताने जा रहे हैं जो कड़ी मेहनत की कमाई में रोजाना थोड़े थोड़े पैसे बांस के अंदर जमा कर रहा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 9 Feb 2022, 12:19 PM IST

man_saves_money

man_saves_money

अपने जीवन में हर कोई कमाई में से कुछ हिस्सा सेविंग जरूर करता है। बहुत से लोग थोड़े थोड़े पैसे जमा कर कोई गाड़ी तो कोई घर खरीदने की ख्वाहिश रखते है। इसके लिए लोग बैंक या पोस्ट ऑफिस में पैसे जमा करते हैं क्योंकि वहां पर उनके पैसे सुरक्षित रहते हैं। वहीं, कुछ लोग थोड़े थोड़े पैसे घर में की जमा करते हैं। आज आपको एक ऐसे युवक के बारे में बताने जा रहे हैं जो कड़ी मेहनत की कमाई में रोजाना थोड़े थोड़े पैसे बांस के अंदर जमा कर रहा था। वह अपनी शादी के लिए 3 साल तक पैसे जमा करता गया। जब दूल्हा बनने का समय आया तो सभी बांस को फाड़ कर पैसा इकट्ठा किया। यह अनोखा नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया।

प्रेमिका से करना चाहता था शादी
एक रिपोर्ट के अनुसार, मलेशिया के रहने वाले फरहान सैम ने अपने प्यार से शादी करने के लिए काफी लंबा इंतजार किया। फरहान सैम एक लड़की से प्रेम करते थे। लेकिन उस समय उनके पास शादी करने के लिए पैसे नहीं थे। अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए उसने तीन साल तक पैसे जमा किए है।

यह भी पढ़ें - रस्म के दौरान दूल्हे के भाई से भिड़ गई दुल्हन की बहन, वीडियो में देखे फिर क्या हुआ



बैम्बू ट्यूब को जमा किए पैसे
आमतौर पर पैसे जमा करने के लिए लोग बैंक या पोस्ट ऑफिस जाते है। लेकिन इस बंदे ने रोजाना एक बैम्बू ट्यूब में सौ रुपए डालना शुरू कर दिया। अपने सपने को पूरा करने के लिए वह रोजाना उस ट्यूब ने सौ तो कभी दो सौ रुपए डालता गया।

यह भी पढ़ें - दुल्हन छू रही थी पैर, तभी दूल्हे ने की ये हरकत, दुल्हन का रिएक्शन हुआ वायरल


दोस्तों के सामने बांस को फाड़ते हुए बनाया वीडियो
फरहान ने तीन साल बाद उस ट्यूब को फाड़कर पूरे पैसे इकट्ठा किया। उसने अपने तीन दोस्तों को बुलाकर उन बांस को फाड़ा। पैसों का ढेर देखकर सभी हैरान रह गए। इन पैसों से फरहान ने अपने प्रेमिका से बड़ी धूमधाम से शादी रचाई। युवक ने बांस को फाड़ते हुए एक वीडियो बनाया। इस वीडियो को अपने टिकटॉक अकाउंट पर शेयर कर अपने अनुभव भी साझा किया।