1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रस्म के दौरान दूल्हे के भाई से भिड़ गई दुल्हन की बहन, वीडियो में देखे फिर क्या हुआ

इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। शादी का मतलब सेलिब्रेशन और ढेर सारी मस्ती। इसके लिए लोग पहले से ही प्लानिंग कर लेते हैं। अपने देश में शादी में बहुत सारी मजेदार रस्में निभाई जाती है। दुल्हन और दूल्हे के करीबी इन रस्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 9 Feb 2022, 10:31 AM IST

wedding funny video

wedding funny video

इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। शादी का मतलब सेलिब्रेशन और ढेर सारी मस्ती। इसके लिए लोग पहले से ही प्लानिंग कर लेते हैं। अपने देश में शादी में बहुत सारी मजेदार रस्में निभाई जाती है। कुछ रस्मों मेें दूल्हा और दुल्हन के परिवार के लोग भी हिस्सा लेते है। दुल्हन और दूल्हे के करीबी इन रस्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इनमें से ही एक मजेदार रस्म होती है जूते चुराने की। इसमें दूल्हे की सालियों उनके जूते चुराती है और इनको लौटाने के बदले में नेक मांगती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही जूते चुराने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो सभी को पसंद आ रहा है।

दूल्हे का भाई करता है जूते की रखवाली
शादियों में जूते चुराई की रस्म बहुत जरूरी मानी जाती है। इस रस्म में शादी होते ही दुल्हन की बहनें और सहेलियां दूल्हे के जूते चुराकर छिपा देती हैं। उसके बाद कुछ रुपये या गिफ्ट मिल जाने के बाद ही दूल्हे के जूते उसे लौटाए जाते हैं। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हे राजा अपने जूते उतारते हैं। इसके बाद उसका भाई इनकी रखवाली करने के लिए खड़ा रहता है। तब वहां पर दूल्हे की सालियां आ जाती है।

यह भी पढ़ें - दुल्हन छू रही थी पैर, तभी दूल्हे ने की ये हरकत, दुल्हन का रिएक्शन हुआ वायरल


चालाक निकली दुल्हन की बहने
दूल्हे का भाई चाहता है कि मैं जूतों की रखवाली करूंगा और भाभी की बहनों के हाथ नहीं लगने दूंगा। लेकिन दुल्हन के देवर को कहां पता था कि उनकी बहने बहुत चालाक है और कुछ ऐसा ही हुआ। दूल्हे राजा जूते खोलकर भाई के हवाले करता है। भाई जैसे ही उनको पीछे रखने की कोशिश करता है तभी पीछे खड़ी दुल्हन जूते को लेकर वहां से निकल जाती है। यह नजारा देखकर सभी लोग हंसने लगते हैं और दुल्हन भी दुल्हन के चेहरे पर भी मुस्कुराहट नजर आती है।

यह भी पढ़ें - झांसी की रानी के गेटअप में दुल्हन, घोड़े पर बैठ नाचती हुई निकाली बारात


बहुत पसंद किया जा रहा है वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यूजर्स को यह बहुत पसंद कर रहा है। देखने को यह वीडियो काफी मजेदार है। इस फनी वीडियो को लोग जमकर लाइक कर रहे है। वहीं दिल खोलकर कमेंट भी कर रहे है।