हॉट ऑन वेब

कोरोना वायरस को लेकर किया ऐसा भद्दा मजाक कि खानी पड़ी जेल की हवा, जानें पूरा मामला

कोरोना वायरस ( Coronavirus ) पर मजाक करने की वजह से भारतीय मूल के दो दक्षिण अफ्रीकी नागरिक मुसीबत में फंस गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 10 Mar 2020, 1:26 PM IST
Coronavirus
Coronavirus

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( coronavirus ) चीन समेत पूरी दुनिया के लिए सिरदर्द बन चुका है। कोरोना की दहशत की वजह से कई देशों ने अपने यहां इमरजेंसी घोषित कर दी है। एक ओर जहां कोरोना ने लोगों को डराया हुआ है वहीं कुछ लोग इस खतरनाक वायरस के नाम पर जमकर मज़ाक करने में लगे हुए है।

दरअसल भारतीय मूल की एक महिला ने बड़ा ही अजीब किस्म का मजाक किया। भारत से डरबन लौटी 55 वर्षीय एक महिला ने दावा किया कि उसे कोरोना वायरस का संक्रमण है.. यह खबर सुनते ही उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर महिला ने कहा कि वह मजाक कर रही थी।

इस मामलें की जांच कर रही पुलिस को पता चला कि धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए महिला ने ऐसा कहा था। हालांकि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं एक दूसरे मामले में अधिकारियों को एक महंगी स्पोर्ट्स कार ( Sports Car ) के मालिक की तलाश है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह भारतीय मूल का है।

दरअसल कुछ लोगों ने कहा है कि वह जिस कार को चला रहा था, उसकी नंबर प्लेट पर ‘कोविड19-जेडएन' लिखा था। गाड़ी पर लगी नंबर प्लेट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। फिलहाल पुलिस कार और उसके मालिक का पता लगाने में जुटी हुई है।

Published on: