scriptचमगादड़ पेड़ पर क्यों उल्टा लटकते हैं? जान लीजिए इसके पीछे की वजह | Why do bats hang upside down on trees | Patrika News
अजब गजब

चमगादड़ पेड़ पर क्यों उल्टा लटकते हैं? जान लीजिए इसके पीछे की वजह

चमगादड़ ( Bats ) की कुछ प्रजातियां ऐसी होती हैं जो खून पीते हैं। इसी वजह से इन्हें ‘पिशाच चमगादड़’ भी कहा जाता है।

नई दिल्लीMar 11, 2020 / 02:49 pm

Piyush Jayjan

bats.jpg

Bats

नई दिल्ली। हॉलीवुड ( Hollywood ) फिल्मों के सबसे फेमस कैरेक्टर बैटमैन ( Batman ) से भला कौन वाकिफ नहीं होगा। बैटमैन फिल्म देखने के बाद आपकी दिलचस्पी चमगादड़ों ( Bats ) की दुनिया में जरूर बढ़ी होगी। आसमान में उड़ने वाला एक स्तनधारी प्राणी है। जो कि पूरी तरह से निशाचर होते हैं और पेड़ों की डाली या अंधेरी गुफाओं में उल्टा लटके रहते हैं।

चमगादड़ को उल्टा लटकते देख आपके जेहन में भी कई सवाल उठते ही होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर ये उल्टा ही क्यों लटके रहते हैं, चमगादड़ आखिर सीधे क्यों नहीं बैठते? दरअसल, इसके पीछे एक ऐसी वजह है जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

इतिहास का सबसे अमीर आदमी, जो जिस जगह से गुजरता वहां सोना लुटाता था

आपको जानकर सबसे हैरानी तो इस बात की होगी कि चमगादड़ स्तनधारी जीवों में एकमात्र ऐसा जीव है जो उड़ सकता है। दुनियाभर में चमगादड़ों की 1000 से भी अधिक प्रजातियां मौजूद हैं। इनमें से कुछ प्रजातियों के चमगादड़ तो ऐसे भी होते हैं जो खून पीते हैं। इसी वजह से इन्हें ‘पिशाच चमगादड़’ कहा जाता है।

shutterstock_1282913071.jpg

वैज्ञानिकों की मानें तो चमगादड़ आज से करीब 10 करोड़ साल पहले यानी डायनासोरों के जमाने में भी धरती पर रहा करते थे और आज भी इनकी मौजूदगी धरती पर है। जो कि अपने आप में वाकई अनोखी बात है।

अचानक भीड़ की ओर दौड़ा शेर, दहशत में तितर-बितर हुए लोग

चमगादड़ उल्टा क्यों लटके रहते हैं?

तो इसके पीछे का एक कारण ये है कि उल्टा होने से ये बड़ी आसानी से उड़ान भर सकते हैं। दरअसल, बाकी पक्षियों की तरह चमगादड़ जमीन से उड़ान भरने में सक्षम नहीं है, क्योंकि उनके पंख उतने उठान नहीं देते, जितनी उड़ने के लिए उन्हें जरूरत होती है। इसके अलावा उनके पिछले पैर छोटे और पूरी तरह विकसित नहीं होते हैं।

जिसकी वजह से वो दौड़ कर गति पकड़ने में सक्षम नहीं रह पाते। एक सवाल आपको परेशान करता होगा कि आखिर ये अपना संतुलन खोकर गिरते क्यों नहीं? जिसके पीछे की वजह ये है कि इनके पैरों की नसें इस तरह व्यवस्थित हैं कि उनका वजन ही इनके पंजों को मजबूती के साथ पकड़ने में मदद करता है।

Home / Ajab Gajab / चमगादड़ पेड़ पर क्यों उल्टा लटकते हैं? जान लीजिए इसके पीछे की वजह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो