गोरखपुर के कॉन्स्टेबल ने पास की UPSC परिक्षा ( up police constable ) बिना छुट्टी लिए की UPSC परिक्षा की तैयारी IPS बनना चाहते हैं विशाल कुमार सिंह
नई दिल्ली। कहते हैं हुनर हो तो कोई कुछ भी काम छोटा नहीं होता। और ना ही हुनर मौके की मौहताज रहती है। इसे चरितार्थ किया है गोरखपुर के एक कॉन्स्टेबल ( ) ने gorakhpur up police constable।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के सीओ कैंट की सुरक्षा में तैनात कॉन्स्टेबल विशाल कुमार सिंह ( Vishal Kumar Singh ) ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आयोजित CAF यानी सेंट्रल आर्म्ड फोर्स (असिस्टेंट कमांडेंट) की परीक्षा पास कर ली है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले विशाल इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनकी उड़ान और उच्ची है। उनका लक्ष्य आईपीएस बनने का है। वह देश के लिए कुछ करना चाहते है। CAF की परिक्षा पास कर इस कॉन्टेबल ने यूपी पुलिस का मान बढ़ाया है।
बिना छुट्टी लिए पास की परिक्षा
आपको जानकर हैरानी होगी की। विशाल ने यूपीएससी की तैयारी डयूटी के दौरान बिना छुट्टी लिए की है। उन्होंने बताया कि अपनी डयूटी पूरी करने के बाद वे घर चले जातें और परिक्षा की तैयारी में जुट जाते थे। वह रोज 2 घंटे नियमित तौर पर पढ़ते थे।
विशाल का कहना है कि रोजाना पढ़ाई से सफलता जरूर मिलती है। वह रोज पेपर पढ़ते थे। इससे उन्हें देश-दुनिया के बारे में जानकरी मिल जाती है। विशाल ने बताया कि वह पहले सेना में भर्ती होना चाहते थे लेकिन वे एनडीए की परिक्षा पास नहीं कर पाएं।
इस चीज में है रूची
यूपी पुलिस के कॉन्स्टेबल विशाल सिंह बताते हैं कि उनकी रूची देश की आंतरीक सुरक्षा में है। वह देश के लिए कुछ नया करना चाहते हैं। उनका मानना है कि देश में कई सारी चुनौतियां हैं, जिसमें वह अपना पूरा योगदान देना चाहते हैं।
विशाल का कहना है कि हमेशा साकारात्मक सोच रखनी चाहिए। हमारी सोच जैसी रहेगी हमे सफलता भी वैसी मिलेगी। उन्होंने बताया कि वह अपने गांव जाकर वहां के युवाओं को भी प्रेरित करेंगे।