हॉट ऑन वेब

ट्रैक पर लिपटा हुआ था कपड़ा, वीडियो हुआ जमकर वायरल तो आनफानन में रेलवे को उठाना पड़ा ये कदम

इस वीडियो में एक रेलवे कर्मचारी की वर्दी पहने शख्स दिखाई दे रहा है और टूटे रेलवे ट्रैक को वह कपड़े से बांधता दिख रहा है।
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2018, 11:00 AM IST
Video of cloth tied around Mumbais fractured rail track goes viral
ट्रैक पर लिपटा हुआ था कपड़ा, वीडियो हुआ जमकर वायरल तो आनफानन में रेलवे को उठाना पड़ा ये कदम

नई दिल्ली। एक रेल कर्मचारी का कपड़े से रेलवे ट्रेक को बांधने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। लोग सोशल मीडिया पर रेलवे की खिल्ली उड़ा रहे थे। कपड़े से रेल की पटरी को जोड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद सेंट्रल रेलवे ने मंगलवार देर शाम इस पर सेंट्रल रेलवे ने सफाई देते हुए इस वीडियो को गलत ठहराया है। जानकारी के लिए बता दें कि, इस वीडियो में एक रेलवे कर्मचारी की वर्दी पहने शख्स दिखाई दे रहा है और टूटे रेलवे ट्रैक को वह कपड़े से बांधता दिख रहा है। रेलवे की तरफ से इस घटना को लेकर यह सफाई दी गई कि उस जगह पर निशान बनाने के लिए ही वहां कपड़े को बंधा गया था।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो मुंबई के गोवंडी और मनखुंड स्टेशन के बीच हुए फ्रैक्चर को ठीक करने के दौरान की है। फ्रैक्चर की सूचना मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे दी गई। इसके बाद आधे घंटे के अंदर ही रेलवे ट्रेक को ठीक कर दिया गया लेकिन रेलवे फ्रैक्चर को ठीक करने के बाद ही यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। रेलवे अधिकारियों को जैसे ही इस वीडियो के वायरल होने की खबर मिली। सेंट्रल रेलवे ने इस वीडियो पर सफाई दी। रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया कि कपड़े का इस्तेमाल केवल उस जगह को चिंहित करने के लिए किया गया क्योंकि तेज बारिश में पेंट का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता था। साथ ही यह भी कहा गया कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया गया। हालांकि आरटीआई और यात्री अधिकार कार्यकर्ता समीर झावेरी ने इस मामले में रेलवे सुरक्षा आयुक्त द्वारा जांच की मांग की।

Published on: