हॉट ऑन वेब

गर्लफ्रेंड संग होटल पहुंचा शख्स, लड़की बोली- दो मिनट में आ रही हूं, फिर हुआ ये सब

दिल्ली में रहने वाले एक शख्स को अपनी पत्नी को धोखा देना भारी पड़ गया।

2 min read
Aug 14, 2018
गर्लफ्रेंड संग होटल पहुंचा शख्स, लड़की बोली- दो मिनट में आ रही हूं, फिर हुआ ये सब

नई दिल्ली: पत्नी को धोखा देना या गर्लफ्रेंड से झूठ बोलने से पहले सौ बार सोच लेना चाहिए, क्योंकि एेसा करना आपके लिए बुरा हो सकता है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा का है। यहां दिल्ली में रहने वाले एक शख्स को अपनी पत्नी को धोखा देना भारी पड़ गया। वह कभी सोच भी नहीं सकता था कि उसकी ये शातिर चाल उल्टी पड़ जाएगी।

क्या है पूरा मामला?

ये भी पढ़ें

‘जन गण मन’ का क्यूटेस्ट वर्जन है ये Video, इस छोटी सी बच्ची के गाने का कायल हुआ सोशल मीडिया

दिल्ली में रहने वाला एक शख्स जो मर्चेंट नेवी में काम करता है। बीते रविवार को पत्नी से सिंगापुर जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन वह सिंगापुर न जाकर नोएडा के एक गेस्ट हाउस में पहुंच गया। वह यहां अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मनाने आया था। लेकिन, कुछ हो पाता इससे पहले ही उसकी पत्नी पुलिस को लेकर वहां पहुंच गई आैर रंगे हाथों दबोच लिया।

एक साल पहले लड़की से हुइर् मुलाकात, खुद को बताया अविवाहित


दरअसल, मर्चेंट नेवी का कर्मचारी दिल्ली में पत्नी के साथ रहता है। करीब एक साल पहले उसकी पहचान दिल्ली में रहने वाली एक लड़की से हुई। वह उसे खुद को अविवाहित बताता था। दोनों में मुलाकातों के साथ—साथ नजदीकियां बढ़ने लगी। इसके बाद लड़की ने उससे शादी करने की बात कही। वह हमेशा इस उसकी इस बात को टाल जाता था।

गर्लफ्रेंड ने पत्नी को बताई पूरी बात, फिर...

जब लड़की को उसके इस व्यवहार पर शक हुआ तो उसपर नजर रखनी शुरू कर दी। इसके बाद उसे ये पता चल गया कि वह शादीशुदा है और उससे झूठ बोलकर उसका फायदा उठा रहा है। आरोपी युवक रविवार को अपनी पत्नी से सिंगापुर जाने की बात कहकर दोपहर की फ्लाइट पकड़ने का झांसा दिया और फिर गर्लफ्रेंड के साथ नोएडा के सेक्टर-58 में स्थित एक गेस्ट हाउस में पहुंचा। यहां पर आने के कुछ देर बाद ही युवती बहाना बनाकर कमरे से बाहर आई और युवक की पत्नी को फोन कर पूरी कहानी बता दी। उसने गेस्ट हाउस का एड्रेस भी भेज दिया। कुछ घंटे बाद ही उसकी पत्नी और पुलिस गेस्ट हाउस में आए और दोनों को रंगेहाथ दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक, युवक के पत्नी और गर्लफ्रेंड से माफी मांगने के बाद कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई। गर्लफ्रेंड से खुद को अविवाहित बताया, विवाहित होने का पता चलने पर गर्लफ्रेंड ने फोन कर पत्नी को बुलाया।

ये भी पढ़ें

वो लगातार इंकार करती रही, लेकिन दोस्त ने उसके साथ कर डाला ऐसा कांड

Published on:
14 Aug 2018 03:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर