हॉट ऑन वेब

मोबाइल छिपाकर रखती थी बीवी, पति ने पूछा- क्यों… मिला ऐसा जवाब कि बर्बाद हो गई जिंदगी

मामला बुलंदशहर के दनकौर का है। मोबाइल के लिए एक महिला ने अपने पति को छोड़ दिया।
2 min read
Sep 28, 2018
omg
मोबाइल छिपाकर रखती थी बीवी, पति ने पूछा- क्यों... मिला ऐसा जवाब कि बर्बाद हो गई जिंदगी

नई दिल्ली: जिस तरह खाना—पीना और सांस लेना जरूरी है, ठीक उसी तरह आज के समय में मोबाइल रखना भी जरूरी हो गया। छोटा बच्चा हो या कोई बुजुर्ग, महिला हो या पुरुष मोबाइल हर किसी की जरूरत है। लेकिन, इसी मोबाइल की वजह से न जाने कितने लोगों के घर बर्बाद हो चुके हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का है। यहां एक महिला ने मोबाइल की वजह से अपने पति को छोड़ दिया और अलग रहने लगी।

आखिर क्यों विवाद की जड़ बना मोबाइल?

मामला बुलंदशहर के दनकौर का है। मोबाइल के लिए एक महिला ने अपने पति को छोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, मोबाइल को लेकर पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। पति चाहता था कि पत्नी अपने पास मोबाइल न रखे। ऐसा इसलिए क्योंकि उसे शक था कि वह मोबाइल पर कई लोगों से बात करती है।

छिपाकर रखती है मोबाइल, चोरी से करती है लोगों से बात


युवक ने बताया कि उसकी शादी को चार साल हो चुके हैं। सब ठीक चल रहा था, लेकिन पिछले करीब तीन—चार महीने से पत्नी अपने पास एक मोबाइल छिपाकर रखती है। इस मोबाइल से वह चोरी—छिपे बाहरी लोगों से बात करती है। जब उसने पत्नी की इन हरकतों का विरोध किया तो वह पहले तो झगड़ने लगी और फिर फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी।

युवक ने पुलिस के सामने बयां किया दर्द

गुरुवार को दनकौर थाने पहुंचे पीड़ित पति ने अपना दर्द बयां करते हुए शिकायत दर्ज करवाई। युवक का कहना है कि उसकी पत्नी उसे थाने छोड़कर चली गई है। युवक ने पत्नी को वापस लाने के लिए भी पुलिस से गुहार लगाइर् है। बताया जा रहा है पुलिस ने अभी कोई केस दर्ज नहीं किया है। दोनों के बीच सुलह कराने के लिए पत्नी को बुलाया जाएगा। इसके बाद दोनों की काउंसलिंग की जाएगी।

Published on:
28 Sept 2018 01:42 pm