हॉट ऑन वेब

पति पूरे जीवन में जीत नहीं पाया, पत्नी ने पहली ही बार में जीता 35 करोड़ का बंगला

किस्मत बदलती है तो चंद पलों में रंग को राजा बना सकती है। ऐसा ही कुछ हुआ इंग्लैंड के रहने वाले एक पति-पत्नी के साथ। पति सालों से लॉटरी का टिकट खरीदता था, लेकिन पूरी जीवन एक भी रुपये लॉटरी से जीत नहीं पाया था। वहीं पत्नी ने पहली बार लॉटरी का टिकट खरीदा और पहली ही बार में 35 करोड़ का बंगला जीत लिया।
2 min read
• •
Updated: 15 Feb 2022, 2:34 PM IST
Wife won 35 crore bungalow
Wife won 35 crore bungalow

कहते हैं ना किस्मत बदलते देर नहीं लगती। अक्सर देखा जाता है कई बार किसी काम को करने से सफलता नहीं मिल पाती है। वहीं कुछ लोगों को थोड़ी सी मेहनत से ही अपने मुकाम को हालिस कर लेते है। ऐसा ही कुछ हुआ है इंग्लैंड के रहने वाले एक कपल के साथ। जी हां एक पति सालों से लॉटरी का टिकट खरीद रहा था, लेकिन वह जीवन में 1 रुपए भी लॉटरी में नहीं जीत सका। वहीं, उसकी पत्नी ने पहली बार लॉटरी का टिकट खरीदा और पहली बार में ही 35 करोड़ का बंगला जीत लिया। इसे कहते हैं किस्मत। पति को बिना बताए पत्नी ने एक हजार रुपए की लॉटरी का टिकट खरीद लिया। इस टिकट ने पति और पत्नी दोनों की किस्मत खोल दी।

पति भूल गया था टिकट खरीदना
द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, बेन नाम के शख्स सालों से ओमेजा की लॉटरी खरीद रहा था। वह एक बार लॉटरी का टीकट खरीदना भूल गया था। इसके बाद उनकी 32 वर्षीय पत्नी बेक्का को अचानक से याद आया। इस बार उसके पति ने लॉटरी का टिकट नहीं खरीदा है। इसके बाद पत्नी बेक्का ने बिना पति को बताए ही 1000 रुपये की लॉटरी खरीद ली। लेकिन इस लॉटरी के टिकट ने दोनों पति-पत्नी की किस्मत खोल दी।

1000 रुपए का खरीदा था लॉटरी टिकट
पत्नी ने बताया उन्होंने पहली बार किसी लॉटरी का टिकट खरीदा है। इससे पहले उनके पति हमेशा लॉटरी के टिकट खरीदते थे। लेकिन उनको कुछ भी नहीं मिला। पत्नी को सिर्फ 1000 रुपए की लॉटरी में 2BHK के फ्लैट से सीधे 35 करोड़ का बंगला जीत लिया। चंद पलों में ही वह करोड़ों के बंगले के मालिक बन गए।

यह भी पढ़ें - VIDEO : पटरियों पर गिर गई बच्ची, चलती ट्रेन के सामने कूदकर ऐसे बचाई जान


बहुत खुश है पति और पत्नी
बेन की पत्नी बेक्का पिछले दिनों एक बच्चे की मां बनी हैं। जिसके चलते वे घर पर ही आराम करती थीं। इस दौरान उन्होंने टीवी पर विज्ञापन देखकर याद आया कि पति ने काम की व्यस्तता के चलते लॉटरी नहीं खरीदी है। पत्नी ने पहली बार ही लॉटरी टिकट खरीदी और किस्मत बदल गइ। जब लॉटरी का नंबर लगा तो पत्नी के होश उड़ गए औऱ उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

यह भी पढ़ें - लाखों की लग्जरी बस बिक रही है 45 रुपये किलो, जानें क्या है पूरा मामला


Published on: