'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय' यानी जिसकी रक्षा ईश्वर करता है, उसको कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ है मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में। यहां पर तीन साल की बच्ची पटरियों पर गिर गई थी। 37 वर्षीय मोहम्मद महबूब ने अपनी जान पर खेलकर बच्ची को बचाया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर हर कोई मोहमद महबबू की की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहा है। लोग वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है।