अपने देश में बहुत सारे लोगों को भीख मांगते हुए देखा होगा। रेलवे स्टेशन, मंदिर, सड़क पर या मॉल के बाहर लोग भीख मांग कर अपना गुजारा चलाते हैं। बहुत से लोग बहाना मार कर भीख देने से बचते हैं। वह कहते हैं कि उनके पास छुट्टे पैसे नहीं हैं या उनके पास पैसे नहीं है। यह बोलकर आगे निकल जाते हैं। लेकिन अब आम लोगों की तरह भिखारी भी डिजिटल हो रहे हैं। आज आपको एक ऐसे भिखारी के बारे में बताने जा रहे हैं जो ऑनलाइन पेमेंट लेता है। डिजिटल की दुनिया में अधिकांश लेनदेन कैशलेस होता जा रहा है। अब भिखारी भी डिजिटल भुगतान स्वीकार करना कर रहे हैं।