7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला ने सड़क पर कराई डॉगी को पॉटी, 6 महीने बाद आया इतने हजार का नोटिस

स्पेन की एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। उन्होंने किसी अनजान शहर में जाकर अपने डॉगी को टहलाते हुए लापरवाही बरती। इसके बाद महिला ने सोचा कि वहां से चली जाएगी और किसी को पता नहीं चलेगा। 6 महीने बाद महिला को भारी-भरकम जुर्माना भरने का नोटिस मिला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 10 Feb 2022, 6:06 PM IST

dog

dog

पालतू जानवरों को लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं। इनका पालन नहीं करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है। देशों में जानवरों से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन किया जाता है। विशेष रुप से पालतू जानवरों की पॉटी से जुड़े नियमों को पालन नहीं करने पर उनके खिलाफ जुर्माना लगाया जाता है। स्पेन की एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। उन्होंने किसी अनजान शहर में जाकर अपने डॉगी को टहलाते हुए लापरवाही बरती। दरअसल, महिला के डॉगी से सड़क पर पोटी करवाई थी। इसके बाद महिला ने सोचा कि वहां से चली जाएगी और किसी को पता नहीं चलेगा। लेकिन कहा जाता है अपराध छोटा है या बड़ा वह किसी से छुपा नहीं है। एक दिन जरूर सामने आता है और महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही होगा। 6 महीने बाद महिला को भारी-भरकम जुर्माना भरने का नोटिस मिला।

घर से 650 किलो दूर करवाई थी पॉटी
घटना स्पेन के वैलंसिया की बताई जा रही है। पैटेर्ना में रहने वाली एक महिला ने 6 महीने पहले फुटपॉथ पर चलते हुए अपने डॉग की पॉटी वहां से नहीं हटाई थी। दरअसल, महिला अपने घर से करीब 650 किलोमीटर दूरी पर थी। महिला अपने घर लौट आई। वह इस छोटी सी गलती के बारे में भूल गई।

यह भी पढ़ें - रस्म के दौरान दूल्हे के भाई से भिड़ गई दुल्हन की बहन, वीडियो में देखे फिर क्या हुआ

घर से 650 किलो दूर करवाई थी पॉटी
दरअसल, महिला बेनैल्मादेना में छुट्टियां बिताने के लिए गई थी। वहीं महिला ने अपने डॉग को टहलाते वक्त फुटपॉथ पर उसकी गंदगी को साफ करने के बजाय नज़रअंदाज़ कर दिया। यह मामला पिछले साल अगस्त था, जिसके लिए जुर्माने का नोटिस महिला को पिछले महीने मिला है। इस मामले में छह महीने बाद महिला को 42 हजार जुर्माने का नोटिस मिला है।

यह भी पढ़ें - युवक बांस के अंदर जमा कर रहा था पैसे, 3 साल बाद देखा तो लोग भी रह गए हैरान


डीएनए टेस्ट से चला पता
इस मामले में पुलिस ने 6 महीने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार स्पेन के एडवांस DNA एनालिसिस सिस्टम की वजह यह संभव हो पाया है। इस केस में भी जब डॉग की मालकिन अपने पेट का इंश्योरेंस कराने गईं, तो उन्होंने डीएनए सिस्टम में उसका डेटा रजिस्टर कराया। इसके बाद ही डॉग का डीएनए 6 महीने पहले उसकी पॉटी से लिए गए डीएनए से मैच हुआ।