चीन ( China ) में रहने वाली एक महिला ने अपने बेवफा प्रेमी ( Boyfriend ) की अक्ल ठिकाने के लिए कुछ ऐसा किया। जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
नई दिल्ली। एक कहावत तो आपने जरूर सुनी होगी कि प्यार ( Love ) और जंग ( War ) में सब जायज है। कहने को तो प्यार दुनिया ( World ) का सबसे खूबसूरत रिश्ता है। लेकिन इस रिश्ते में जब खट्टास आ जाती है, तो उसकी भरपाई करना बेहद मुश्किल हो जाता है।
जब भी किसी का दिल ( Heart ) टूटता है तो कोई सालों-साल गम में डूबा रहता है। लेकिन चीन ( China ) में रहने वाली एक महिला ने अपने बेवफा प्रेमी ( Boyfriend ) की अक्ल ठिकाने के लिए कुछ ऐसा किया। जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान हो जा रहा है।
दरअसल महिला को जब पता चला कि उसका प्रेमी उसे धोखा दे रहा है, तो उसने बदला लेने के लिए बड़ा ही अनूठा तरीका अपनाया। उसने अपनी प्रेमी के घर एक हजार किलो प्याज ( Onion ) भेज दिए। प्रेमी जब अपने घर वापस लौटा तो उसे अपना पूरा घर प्याज से भरा हुआ मिला।
इसके साथ ही प्रेमिका ने एक लेटर भी छोड़ा। इसमें लिखा कि वो पिछले तीन से रो रही है। अब इन प्याज से वो रोएगा। वहीं महिला के प्रेमी ने कहा कि उसकी एक्स गर्लफ्रेंड ( Girlfriend ) पागल है। वो काफी ड्रामाटिक किस्म की थी। इस कारण उसने ब्रेकअप किया।
एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों पिछले एक साल से डेट कर रहे थे। ये तस्वीरें चीनी सोशल मीडिया ( Social Media ) पर शेयर की गई, जहां से ये वायरल हो गई। लड़की को पता चला कि ब्रेकअप के बाद लड़के के एक आंसू नहीं गिरे, इससे लड़की काफी दुखी हुई। ऐसे में लड़की ने लड़के के घर इतने प्याज भिजवा दिए।
लड़के के घर के बाहर डिलीवरी ब्वॉय चार घंटे तक खड़ा रहा। जब लड़की का प्रेमी नहीं आया, तो डिलीवरी ब्वॉय ने उसके घर के बाहर ही 1 हजार किलो प्याज गिरा दिए। लोग लड़की के इस मजेदार बदले के तरीके की बेहद तारीफ कर रहे हैं। शख्स के पडोसियों का कहना है कि लड़की की इस हरकत की वजह से पूरी कॉलोनी से प्याज की बदबू आने लगी।