डिलिवरी ब्वॉय की वजह से लड़की को अपने साथ हो रहे धोखे के बारे में पता चला।
नई दिल्ली: मेलबर्न में एक लड़की के साथ जो हुआ उसके बाद लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप और अपने साथी पर अटूट विश्वास करने से पहले आप सौ बार सोचने को मजबूर हो जाएंगे। जी हां, एक लड़की ने अपने साथ हुए इस धोखे को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक डिलिवरी ब्वॉय का शु्क्रिया अदा किया है। बता दें, इसी डिलिवरी ब्वॉय की वजह से लड़की को अपने साथ हो रहे धोखे के बारे में पता चला।
ब्वाॅफ्रेंड को स्पेशल फील कराने के लिए किया एेसा...
मेलबर्न में कायली स्पियर नाम की एक लड़की ने अपने साथ हुए धोखे की कहानी ट्विटर पर शेयर की है। दरअसल, कायली कुछ महीनों से एक शख्स के साथ रिलेशनशिप में थीं। ब्वॉयफ्रेंड दूर रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रहा था। कायली के ट्विटर पोस्ट के मुताबिक, वह शाम को काम से लौटी तो सोचा कि बॉयफ्रेंड के लिए को कुछ स्पेशल फील कराया जाए।
ब्वाॅयफ्रेंड के लिए सरप्राइज डिनर किया आॅर्डर, फिर...
कायली ने बताया कि उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड के लिए जिम्मी जोन्स रेस्टोरेंट में एक डिनर ऑर्डर किया। इसके बाद मैंने अपने ब्वॉयफ्रेंड को बिना कुछ बताए फोन किया। उसने कहा कि वह सोने जा रहा है। इस पर मैंने सोचा कि उसे सरप्राइज गिफ्ट के बारे में बता दूं। कायली ने ब्वॉयफ्रेंड को मैसेज किया कि तुम्हारे लिए खाना रास्ते में है। टिप दे देना, लेकिन उसका कोई रिप्लाई नहीं आया। मुझे लगा कि वो सो रहा होगा। हालांकि, कुछ देर बाद ही थैंक्यू का मैसेज आया।
डिलिवरी ब्वाॅय ने खोला ब्वाॅयफ्रेंड का राज
डिलिवरी होने के बाद जिम्मी जोन्स रेस्टोरेंट से एक फोन आया। उन्हेंने मुझसे कहा, ''सामान्य तौर पर हम ऐसा नहीं करते, लेकिन मुझे लगता है कि ये आपको पता होना चाहिए। जैसे ही मैं तुम्हारे ब्वॉयफ्रेंड के घर के सामने खड़ा हुआ तो तुम्हारे बॉयफ्रेंड ने सिर्फ बॉकसर्स पहने थे। मैंने देखा कि एक लड़की पीछे काउच पर लेटी थी।''
बातें सुनकर हैरान रह गई कायली
कायली ने बताया कि डिलिवरी ब्वॉय की ये बातें सुनकर वह हैरान रह गई। उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह इसका क्या जवाब दे। इसके बाद उसने डिलिवरी ब्वॅाय से ये जानने के लिए घुमावदार सवाल पूछे कि कहीं वह झूठ तो नहीं बोल रहा, लेकिन उसने कंफर्म किया कि वो एक लड़की के साथ काउच पर सो रहा था। मुझे समझ आ गया कि मैं कितने बड़े धोखे का शिकार हो रही हूं। जिस ब्वॉयफ्रेंड पर मैं इतना भरोसा करती थी वह धोखेबाज निकला।