4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

9वीं कक्षा के स्टूडेंट के प्यार में पागल शिक्षिका ने उठाया ऐसा कदम कि सब रह गए हैरान

अमरोहा में गुरु और शिष्य के रिश्ते हुए तार-तार

2 min read
Google source verification
amroha

9वीं कक्षा के स्टूडेंट के प्यार में पागल शिक्षिका ने उठाया ऐसा कदम कि सब रह गए हैरान

मुरादाबाद. अमरोहा में गुरु और शिष्य के रिश्ते को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, एक कॉलेज की शिक्षिका कक्षा 9 में पढ़ने वाले छात्र को दिल दे बैठी। दोनों का प्रेम प्रसंग परवान चढ़ा तो क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने शिक्षिका को नौकरी से निकाल दिया। इसके बाद शिक्षिका के परिजनों ने उस पर बंदिशें लगा दी तो छात्र के परिजनों ने भी छात्र को काफी समझाया। इसके बावजूद दो दिन पहले दोनों फरार हो गए। इसको लेकर दोनों के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है। बता दें कि दोनों अलग-अलग संप्रदाय के हैं। इसलिए क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

आईटी कंपनी में कार्यरत युवती को बॉस ने केबिन में बुलाया और हाथ पकड़कर करने लगा यह गंदा काम

दरअसल, यह पूरा मामला नगर कोतवाली के एक मोहल्ले का है। इसी मोहल्ले की रहने वाली युवती नगर के एक नामी कॉलेज में शिक्षिका थी। वहीं उसके माेहल्ले का ही रहने वाला कक्षा 9 का छात्र भी उसी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। एक ही माेहल्ले के होने के चलते अक्सर दोनों कॉलेज साथ जाते थे। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो कॉलेज और मोहल्ले के लोगों को भी दोनों के बीच संबंधों की जानकारी मिल गई। अपने से काफी छोटे उम्र के लड़के से प्रेम करने वाली शिक्षिका के चर्चे कॉलेज में आम हो गए। इसके बाद बदनामी के डर से कॉलेज प्रबंधन ने शिक्षिका को नौकरी से निकाल दिया। जब शिक्षिका के परिजनों को उसकी करतूत के बारे में पता चला तो उन्होंने बंदिशें लगा दी। वहीं छात्र के परिजनों ने भी काफी समझाते हुए उस पर नजर रखनी शुरू कर दी।

Live हादसा: देखिये, कैसे तेज रफ्तार कार ने मासूम बच्ची को उड़ाया

बताया जा रहा है कि इसके बावजूद दोनों के मिलने का सिलसिला बदस्तूर जारी रहा और दो-तीन दिन पहले दोनों फरार हो गए। जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने किसी को बताए बिना गुपचुप तरीक से दोनों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद मंगलवार को दोनों के परिजन थाने पहुंचे और कोतवाली में तहरीर देकर तलाशने की गुहार लगाई। एसएसआई उदय प्रताप ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों की तलाश की जा रही है। बता दें कि शिक्षिका और छात्र दोनों अलग-अलग संप्रदाय से हैं। इसके चलते क्षेत्र में तनाव की स्थिति है।

लिफ्ट में महिला के साथ अचानक हुआ कुछ एेसा जानकर कांप जाएगी रूह, देखें वीडियो-