मुजफ्फरनगर. जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां नेशनल हाइवे पर तेज गति से दौड़ रही कार ने एक 6 वर्षीय की मासूम बच्ची को उड़ा दिया। कार इतनी तेज गति से दौड़ रही थी कि टक्कर लगने के बाद मासूम कई मीटर दूर जा गिरी। वहीं कार चालक बच्ची को उड़ाकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद बच्ची को परिजनों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां बच्ची का उपचार किया जा रहा है। इधर, पुलिस कार चालक की तलाश में जुट गई है। बता दें कि यह दिल दहला देने वाला हादसा पुरकाजी कस्बे में हाइवे पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है।