
इस विश्वविद्यालय के कालेजों में एडिमशन लेने का एक आैर मौका, इस तारीख से फिर शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन
मेरठ। नए शैक्षिक सत्र में कालेजों में यूजी आैर पीजी कक्षाआें में एडमिशन के लिए छात्र-छात्राआें को फिर से एक मौका दिए जाने का निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय की स्नातक (यूजी) आैर स्नातकोत्तर (पीजी) कक्षाआें के ट्रेडिशनल आैर प्रोफेशनल कोर्सों में काफी सीटें खाली पड़ी हैं। इनमें सीटों का बड़ा हिस्सा सेल्फ फाइनेंस कालेजों की सीटों का भी है।
सीसीएस विश्वविद्यालय में अब नौ जुलार्इ से रजिस्ट्रेशन
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में नौ जुलार्इ से दोबारा रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि 21 जून से यूजी आैर पीजी कक्षाआें में रजिस्ट्रेशन होने के बाद कालेजों में मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अब भी करीब 70 हजार सीटें खाली पड़ी हैं। मेरठ आैर सहारनपुर मंडल के नौ जिलों में बीए, बीएससी आैर बीकाम में एक लाख 35 हजार सीटों पर करीब 70 हजार ही रजिस्ट्रेशन हुए थे। ट्रेडिशनल आैर प्रोफेशनल कोर्सों में काफी संख्याा में सीटें खाली होने से नौ जुलार्इ से फिर रजिस्ट्रेशन शुरू कराने का निर्णय लिया गया।
इन कक्षाआें का बुरा हाल
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में जहां पिछले साल तक कक्षाआें में एडमिशन लेने के लिए मारा-मारी रहती थी। इस बार इनमें सीटें खाली हैं। एमएससी एग्रीकल्चर में कर्इ सीटें खाली हैं, इसके लिए भी विश्वविद्यालय दोबारा रजिस्ट्रेशन शुरू कर रहा है। प्रोफेशनल कोर्सों बीबीए, बीसीए समेत कर्इ प्रोेफेशनल कोर्सों में प्रोफेशनल कालेजों में करीब 50 हजार सीटों में से करीब 12 हजार ही एडमिशन हो पाए हैं।
Published on:
4 Jul 2018, 9:42 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.