पंडित चंद्रशेखर कहते हैं कि यह चंद्र ग्रहण मकर, मिथुन, कन्या और धनु राशि पर अशुभ योग ला रहा है। इस राशि के लोग ग्रहण के समय भगवन शिव की आराधना कर अनुकूल प्रभाव पा सकते हैं। वैसे चंद्रग्रहण का असर विभिन्न राशियों में अलग-अलग पड़ता है, जिसके चलते विभिन्न राशियों के लिए दान-पुण्य अलग होता है। चंद्रग्रहण के दौरान सभी लोगों को दान करना चाहिए, ताकि इस पुण्य का लाभ मिल सके।