पीड़िता ने बताया कि वह शनिवार को फिर बॉस के केबिन में गई थी और बॉस से सैलरी की बात की, लेकिन उसने फिर से संबंध बनाने का प्रस्ताव उसके सामने रख दिया। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो वह अश्लील बातें करने लगा और संबंध बनाए बिना सैलरी देने की बात कही। जब वह केबिन से बाहर जाने लगी तो उसका हाथ पकड़कर अपनी ओर खींच लिया। इसके बाद वह किसी तरह बॉस के चंगुल से छूटकर पुलिस के पास पहुंची है। फिलहाल युवती की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी के निदेशक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ में जुटी है। पुलिस ऑफिस की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।