दरअसल, शामली के भाकियू किसान नेता विनोद निर्वाल सैकड़ों किसानों के साथ झिंझाना थाना क्षेत्र के चौसाना चौकी पर पहुंचे थे। जहां किसानों से चल रही अवैध उगाही और उन पर हो रहे अत्याचार के विरोध में धरना प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे थे। यहां किसान नेता विनोद निर्वाल ने खुले मंच से पुलिस को चेतावनी दी है।