मुठभेड़ देर रात बिजनौर के नहटौर थाने की पुलिस की गिलाड़ी नहर के पास बदमाशों के साथ हुई। जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि बादशाह नाम का बदमाश अधेरे में लूट की घटना को अंजाम देने वाला है। सूचना मिलते ही बीती रात स्वाट टीम और पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी शुरू कर उसे पकड़ना चाहा। लेकिन घेरा बंदी के दौरान ही बाइक पर सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की जिसमे दर्जनों लूट के वांछित और 10 हज़ार के इनामी बदमाश के पैर पर गोली लग गई, जिससे वह भाग नहीं पाया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने इसके एक और दोस्त को गिरफ्तार कर लिया।